तेलंगाना में 22 तो छत्तीसगढ़ में 5 माओवादियों ने किया समर्पण; दो के सिर पर लाखों का इनाम

तेलंगाना में 22 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वालों में संगठन के तीन क्षेत्र समिति सदस्य, एक पार्टी सदस्य और ‘क्रांतिकारी जन समिति’ के 18 सदस्य शामिल हैं।

तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में कई नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। छत्तीसगढ़ में 5 तो तेलंगाना में 22 माओवादियों ने सरेंडर किया है। इन माओवादियों पर कई मामले दर्ज थे, दो पर इनाम भी रखा गया था। हाल के दिनों में दोनों ही राज्यों में कई नक्सल एनकाउंटर हुए हैं, जिसमें कई नक्सली मारे जा चुके हैं।

naxal surrender

तेलंगाना छत्तीसगढ़ में कई नक्सलियों ने किया सरेंडर (प्रतीकात्मक फोटो)

End of Feed