Amit Shah: हजारों सालों तक इतिहास में गिना जाएगा 22 जनवरी का दिन, लोकसभा में राम मंदिर पर चर्चा के दौरान बोले अमित शाह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2024, 03:04 PM IST

Amit Shah on Ram Temple Resolution: अमित शाह ने लोकसभा में कहा, जो लोग भगवान राम के बिना देश की कल्पना करते हैं वे हमारे देश को अच्छी तरह से नहीं जानते हैं और वे उपनिवेशवाद के दिनों का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा, 22 जनवरी का दिन महान भारत की शुरुआत थी।

Ram Temple Resolution: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को लोकसभा में राम मंदिर पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लिया। दस दौरान उन्होंने कहा, आज मैं किसी के सवाल का जवाब नहीं दूंगा। मैं अपने मन की बात और देश की जनता की आवाजा को इस सदन के सामने रखना चाहता हूं, जो वर्षों से कोर्ट के कागजों में दबी हुई थी। उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उसे आवाज भी मिली और अभिव्यक्ति भी मिली। अमित शाह ने कहा, 22 जनवरी का दिन महान भारत की शुरुआत है और यह दिन 10 हजार सालों तक इतिहास में याद रखा जाएगा।

Amit Shah (13)

लोकसभा में अमित शाह

अमित शाह ने इस दौरान कहा, जो लोग इतिहास और ऐतिहासिक पलों को नहीं पहचानते, वो अपने अस्तित्व को खो देते हैं। 22 जनवरी को दिन 1528 में शुरू हुए एक संघर्ष और एक आंदोलन के अंत का दिन है। उन्होंने कहा, जो लोग भगवान राम के बिना देश की कल्पना करते हैं वे हमारे देश को अच्छी तरह से नहीं जानते हैं और वे उपनिवेशवाद के दिनों का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा, यह वह दिन था, जिसने सभी राम भक्तों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा किया।

End of Feed