LIVE
Delhi Hotel Fire अपडेट: घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार, होटल का मैनेजमेंट जय मिश्रा देखता था, तलाश जारी
दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। होटल कम गेस्ट हाउस अचानक भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में अब तक 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि होटल में आग इतनी तेजी से फैली कि बेसमेंट में मौजूद कई लोग इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में कई अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना के मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही होटल मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीएम मोदी से लेकर सभी बड़े नेताओं ने हादसे पर दुख जताया। जानिए हर अपडेट
- दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में रेस्टोरेंट में भीषण आग लगी
- इस हादसे में 21 लोगों की दर्दनाक मौत, 12 विदेशी
- बेसमेंट में मौजूद कई लोग इसकी चपेट में आ गए
- होटल के बाहर का मंजर बेहद भयानक था, खिड़की से कूदे लोग
- सीएम ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
- होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार
JUN 04, 2026 10:23 IST
मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है
अधिकारियों ने बताया कि हाल के वर्षों में शहर में हुई भीषण आगजनी में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कई घायल गंभीर हालत में हैं। मृतकों में से अधिकांश मध्य एशियाई और अफ्रीकी देशों के हैं। वे कुछ ही मिनटों की दूरी पर स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती अपने परिजनों की देखभाल के लिए होटल में ठहरे हुए थे। इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने होटल के मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पहले बजाज और उनकी पत्नी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया था और उन्हें ढूंढने के लिए अभियान चलाया था।
JUN 04, 2026 09:37 IST
काफी जर्जर हालात में थी बिल्डिंग
जब बजाज ने ये बिल्डिंग ली थी उस वक्त ये काफी जर्जर हालात में थी। पूछताछ में वो दावा कर रहा है कि उसने BNB, यानी बेड एंड ब्रेकफास्ट, टूरिस्ट, हेल्थ रेस्टोरेंट की परमिशन ली थी। लेकिन दिल्ली पुलिस उसके इस दावों की जांच करवा रही है। आज करीब 2 बजे के आसपास उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस 3 से 4 दिन की रिमांड मांगेगी।
JUN 04, 2026 09:20 IST
होटल का मैनेजमेंट जय मिश्रा देखता था
होटल का संचालन जय मिश्रा देखता था। जय मिश्रा के नाम पर ही होटल के सभी लाइसेंस थे। पुलिस को अब जय मिश्रा की तलाश है।
JUN 04, 2026 09:18 IST
हादसा होते ही मौके से फरार हो गया था बजाज
दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, होटल मालिक आरोपी लवकेश बजाज हादसा होते ही मौके से फरार हो गया था। वह डर की वजह से मौके से भाग गया था। वह अपने घर भी नही गया और सड़कों पर घूमता रहा। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने तीन साल पहले अहुलवालिया नाम की एक पार्टी से ये बिल्डिंग ली थी और उसमें होटल कम गेस्ट हाउस चला रहा था। पहले यहां खादी की शॉप भी थी।
JUN 04, 2026 08:20 IST
अग्नि सुरक्षा अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं था
सूत्रों ने आगे बताया कि लवकेश बजाज ने कथित तौर पर जांचकर्ताओं को बताया कि कमरे का आकार बढ़ाना और अन्य संरचनात्मक बदलावों का सुझाव किसी अन्य व्यक्ति ने दिया था, जिसने उसे आश्वासन दिया था कि इस तरह की व्यवस्थाएं सामान्य हैं और दिल्ली में सब कुछ सुचारू रूप से चलता है। पूछताछ के दौरान, बजाज ने यह भी स्वीकार किया कि परिसर के पास अग्नि सुरक्षा अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं था।
JUN 04, 2026 08:06 IST
संचालन का जिम्मा किसी अन्य व्यक्ति को सौंप दिया था- बजाज
एएनआई सूत्रों के अनुसार, मालवीय नगर में एक दिन पहले लगी भीषण आग के बाद गिरफ्तार किए गए आरोपी लवकेश बजाज ने दिल्ली पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि उनके पास परिसर का व्यक्तिगत रूप से प्रबंधन या देखरेख करने का समय नहीं था। आग में मारे गए 21 लोगों में 12 विदेशी नागरिक और 9 भारतीय शामिल थे। सूत्रों ने यह भी बताया कि बजाज ने दावा किया कि उन्होंने प्रतिष्ठान के दैनिक संचालन का जिम्मा किसी अन्य व्यक्ति को सौंप दिया था, जो बिलिंग, लेखा-जोखा और समग्र प्रबंधन संभाल रहा था।
JUN 04, 2026 07:23 IST
होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार
मालवीय नगर में हुई आगजनी की घटना के सिलसिले में होटल फ्लोरिश स्टेज के सह-मालिक लवकेश बजाज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बजाज का कहना है कि वह इसका मैनेजमेंट नहीं देखते थे, बल्कि कोई और देखता था।
JUN 04, 2026 07:22 IST
दिल्ली अग्निकांड में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कार्यालय ने बताया कि दिल्ली अग्निकांड में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं और संपत्ति के मालिक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। पूरे शहर में अवैध संपत्तियों, बिना अनुमति वाले गेस्ट हाउस और आग से सुरक्षा के नियमों तथा बिल्डिंग बाय-लॉ का उल्लंघन करके चल रहे संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की जाएगी।
JUN 03, 2026 22:20 IST
दिल्ली अग्निकांड पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर का बयान, मृतकों के प्रति जताई गहरी संवेदना
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मालवीय नगर, नई दिल्ली में हुए दर्दनाक अग्निकांड पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों, जिनमें विदेशी नागरिक भी शामिल हैं, के प्रति वे अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।
उन्होंने यह भी बताया कि विदेश मंत्रालय (MEA) संबंधित दूतावासों के संपर्क में है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।
उन्होंने यह भी बताया कि विदेश मंत्रालय (MEA) संबंधित दूतावासों के संपर्क में है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।
JUN 03, 2026 21:02 IST
दिल्ली होटल अग्निकांड में बड़ा एक्शन: 21 मौतों के बाद होटल मालिक और पत्नी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी
आग में 21 लोगों की मौत के बाद दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल की इमारत के मालिक और उसकी पत्नी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया: अधिकारी।
JUN 03, 2026 15:37 IST
JUN 03, 2026 14:30 IST
JUN 03, 2026 14:12 IST
JUN 03, 2026 13:37 IST
कुछ लोगों ने छोटे बच्चे के साथ गद्दों पर छलांग लगाई
मालवीय नगर अग्निकांड पर स्थानीय निवासी शेर खान ने कहा, मैं सुबह दुकान जा रहा था। शुरुआत में यहां मामूली आग लगी थी, लेकिन धीरे-धीरे आग बढ़ती चली गई। जैसे-जैसे आग बढ़ी, ऐसा लगने लगा कि ऊपर फंसे लोगों के पास नीचे उतरने का कोई रास्ता नहीं बचा है। लोगों ने नीचे गद्दे बिछा दिए थे। तीसरी मंजिल से कुछ लोगों ने एक छोटे बच्चे के साथ उन गद्दों पर छलांग लगाई। एक महिला कह रही थी कि उसकी टांग टूट गई है। लोगों ने बचाव के लिए काफी प्रयास किए।
JUN 03, 2026 13:34 IST
'फ्लोरिश स्टे बी एंड बी' गेस्ट हाउस में लगी आग
अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं, जिनमें अधिकतर लोग मध्य एशियाई और अफ्रीकी देशों के निवासी हैं। अधिकारियों के अनुसार, पहले यह जानकारी दी गई थी कि आग सुबह करीब 8.45 बजे लेमन ग्रीन रेस्तरां में लगी थी। हालांकि बाद में पुलिस ने स्पष्ट किया कि आग वास्तव में मालवीय नगर के भीड़भाड़ वाले हौज रानी क्षेत्र स्थित 'फ्लोरिश स्टे बी एंड बी' गेस्ट हाउस में लगी। उन्होंने कहा कि कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
JUN 03, 2026 13:32 IST
प्रियंका गांधी वाड्रा ने जताया दुख
मालवीय नगर, दिल्ली के एक होटल में आग लगने के कारण बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु एवं करीब तीन दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोकसंतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
कांग्रेस के साथियों से मेरी अपील है कि कृपया प्रभावित लोगों की यथासंभव मदद करें।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोकसंतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
कांग्रेस के साथियों से मेरी अपील है कि कृपया प्रभावित लोगों की यथासंभव मदद करें।
JUN 03, 2026 13:32 IST
हादसा मन को व्यथित करने वाला: राजनाथ सिंह
दिल्ली के मालवीयनगर में आग लगने से हुआ हादसा मन को व्यथित करने वाला है। जिन्होंने इस घटना में अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
JUN 03, 2026 13:30 IST
अमित शाह ने जताया दुख
दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना से मन अत्यंत व्यथित है। स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है। इस हृदयविदारक घटना में जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, मेरी संवेदनाएँ उनके साथ हैं। ईश्वर शोकाकुल परिवारों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
JUN 03, 2026 13:28 IST
पीड़ितों के लिए मुआवजे (Ex-Gratia) का ऐलान
प्रधानमंत्री मोदी ने इस हादसे के शिकार हुए परिवारों की आर्थिक मदद के लिए 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष' (PMNRF) से मुआवजे की घोषणा की है। इसके तहत: इस हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि (Ex-gratia) दी जाएगी। वहीं, घटना में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों के इलाज के लिए 50,000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।
JUN 03, 2026 13:28 IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया गहरा शोक
इस भीषण अग्निकांड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना के कारण हुई लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन और संबंधित अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता और राहत पहुंचाने में जुटे हैं।'
