Delhi Hotel Fire अपडेट: घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार, होटल का मैनेजमेंट जय मिश्रा देखता था, तलाश जारी
दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। होटल कम गेस्ट हाउस अचानक भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में अब तक 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि होटल में आग इतनी तेजी से फैली कि बेसमेंट में मौजूद कई लोग इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में कई अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना के मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही होटल मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीएम मोदी से लेकर सभी बड़े नेताओं ने हादसे पर दुख जताया। जानिए हर अपडेट
Delhi Hotel Fire अपडेट: घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार, होटल का मैनेजमेंट जय मिश्रा देखता था, तलाश जारी
मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है
काफी जर्जर हालात में थी बिल्डिंग
होटल का मैनेजमेंट जय मिश्रा देखता था
हादसा होते ही मौके से फरार हो गया था बजाज
अग्नि सुरक्षा अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं था
संचालन का जिम्मा किसी अन्य व्यक्ति को सौंप दिया था- बजाज
होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार
दिल्ली अग्निकांड में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
दिल्ली अग्निकांड पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर का बयान, मृतकों के प्रति जताई गहरी संवेदना
उन्होंने यह भी बताया कि विदेश मंत्रालय (MEA) संबंधित दूतावासों के संपर्क में है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।
दिल्ली होटल अग्निकांड में बड़ा एक्शन: 21 मौतों के बाद होटल मालिक और पत्नी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी
कुछ लोगों ने छोटे बच्चे के साथ गद्दों पर छलांग लगाई
'फ्लोरिश स्टे बी एंड बी' गेस्ट हाउस में लगी आग
प्रियंका गांधी वाड्रा ने जताया दुख
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोकसंतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
कांग्रेस के साथियों से मेरी अपील है कि कृपया प्रभावित लोगों की यथासंभव मदद करें।
