छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर, मौके से हथियार और विस्फोटक बरामद

2 Naxalites Killed in Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। मौके से हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। एक दिन पहले ही नारायणपुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में सात नक्सली मारे गए थे, जबकि सुकमा जिले में 11 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था।

Bijapur Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शुक्रवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि नेन्द्रा और पुन्नुर गांवों के जंगलों में सुबह उस समय मुठभेड़ हुई जब सुरक्षाकर्मियों का एक दल नक्सल विरोधी अभियान पर निकला था। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ बंद हो जाने के बाद घटना स्थल से दो नक्सलियों के शव, एक राइफल, अन्य माओवादी सामग्री बरामद की गयी।

naxal encounter

छत्तीसगढ़ में इस साल अब तक 217 नक्सली मारे गए। (फाइल फोटो- एजेंसी)

सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए 2 नक्सली

पुलिस ने बताया है कि बासागुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेंद्रा-पुन्नूर के जंगलों में आज सुबह सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए। मौके से दो 12 बोर की बंदूकें, नक्सलियों की वर्दी, साहित्य, विस्फोटक और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई। उन्होंने बताया कि अन्य विवरण की प्रतीक्षा है क्योंकि इलाके में तलाश अभियान अभी चल ही रही है।

End of Feed