ईटानगर में 19 वर्षीय युवक की मौत के मामले ने पकड़ा तूल, सुसाइड नोट में दो अफसरों के नाम, यौन शोषण का आरोप

पीड़ित के पिता तागोम येकर ने आईएएस अधिकारी और पूर्व उपायुक्त तालो पोटोम और ग्रामीण निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता लिकवांग लोवांग के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Itanagar Suicide Case: 23 अक्टूबर को ईटानगर के पास लेखी गांव में एक 19 वर्षीय युवक के सुसाइड मामले ने तूल पकड़ लिया है। युवक अपने किराए के मकान में मृत पाया गया था। उसके पास एक सुसाइड नोट था जिसमें दो वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों पर लंबे समय से यौन शोषण और उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। मृतक, जिसकी पहचान गोमचू येकर के रूप में हुई है, सुबह करीब 11 बजे अपने कमरे में मृत मिला था। पुलिस ने निरजुली पुलिस स्टेशन में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है।

Death

ईटानगर युवक आत्महत्या मामले ने पकड़ा तूल (iStock)

जानिए अधिकारियों पर क्या-क्या आरोप लगे

पीड़ित के पिता तागोम येकर ने आईएएस अधिकारी और पूर्व उपायुक्त तालो पोटोम और ग्रामीण निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता लिकवांग लोवांग के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गोमचू को दोनों अधिकारियों द्वारा लगातार परेशान, जबरदस्ती और यौन शोषण का सामना करना पड़ा। सुसाइड नोट में कथित तौर पर यौन शोषण, हेरफेर और ब्लैकमेल के गंभीर आरोप हैं। येकर ने लिखा कि एक आरोपी ने उसे नौकरी का प्रस्ताव दिया था, जिसके बाद उसे जबरन एक रिश्ते में धकेल दिया गया और बाद में उसने खुद को बेसहारा पाया। उसने यह भी दावा किया कि उसे एचआईवी हो गया था और आरोप लगाया कि बाद में उसे छोड़ दिया गया और धमकाया गया।

End of Feed