देश

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 17 उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार भी बरामद

मणिपुर में सुरक्षाबलों का उग्रवादियों के खिलाफ अभियान जारी है। एक के बाद एक जिलों से 17 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इन उग्रवादियों को अब इंफाल लेजाकर पूछताछ की जा रही है।

Image

मणिपुर में कई उग्रवादी हथियार समेत गिरफ्तार (फोटो-@official_dgar)

मणिपुर के चार जिलों से पिछले 24 घंटे में प्रतिबंधित संगठनों के 17 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया कि प्रतिबंधित संगठन ‘कांगलेई यावोल कन्ना लुप’ (केवाईकेएल) के 13 उग्रवादियों को बृहस्पतिवार को बिष्णुपुर जिले के मोइरांग कियाम लेईकाई इलाके से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार उग्रवादियों को ले जाया गया इंफाल

बयान में बताया गया कि कुल 27 कारतूस, तीन ‘वॉकी-टॉकी सेट’, सेना की वर्दी और अन्य सामान भी जब्त किए गए। गिरफ्तार किए गए लोगों को विस्तृत जांच के लिए इंफाल ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन ‘यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (पी)’ के एक उग्रवादी को बृहस्पतिवार को इंफाल पूर्वी जिले के नगारियान चिंग इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा, ‘‘गिरफ्तार किया गया व्यक्ति जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल था।’’

कहां-कहां से हुई गिरफ्तारी

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को बिष्णुपुर जिले के नगाईखोंग खुल्लेन इलाके से ‘कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (सिटी मेइती)’ के एक सदस्य को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जबरन वसूली की गतिविधि में शामिल काकचिंग जिले के काकचिंग सुमक लेईकाई इलाके से केवाईकेएल के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने इंफाल पश्चिम जिले के फेडिंगा से केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया।

भाषा की रिपोर्ट

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article