पहलगाम आतंकी हमले के बाद असम में ताबड़तोड़ एक्शन; ‘देशद्रोही टिप्पणियां' करने पर अब तक 16 लोग गिरफ्तार

Pahalgam terror attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद ‘देशद्रोही टिप्पणियां' करने को लेकर असम में 16 लोग गिरफ्तार हो गए। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने एक दिन पहले ही कहा था कि यदि जरूरत पड़ी तो, गिरफ्तार किये गए लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत भी मामला दर्ज किया जाएगा।

Assam: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को कहा कि पहलगाम हमले के बाद, 'देशद्रोही टिप्पणियां' करने को लेकर असम में कम से कम 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, 'अब तक कुल 16 असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी की गई है।'

Himanta Biswa Sarma

हिमंत बिस्वा सरमा

असम में कम से कम 16 लोगों को किया गया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने पहले कहा था कि शनिवार शाम तक 14 गिरफ्तारियां की गईं। गिरफ्तार किये गए लोगों में एआईयूडीएफ विधायक अमीनुल इस्लाम भी शामिल हैं। सरमा ने शनिवार को कहा था कि यदि जरूरत पड़ी तो, गिरफ्तार किये गए लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत भी मामला दर्ज किया जाएगा।

End of Feed