VIDEO: '10 साल में 152 पेपर लीक की हुईं घटनाएं', मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी, बोले- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो

Delhi Student Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 10 साल में 152 पेपर लीक की घटनाएं हुईं।

Delhi Student Protest: दिल्ली में छात्रों के विरोध प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल जारी है। इस बीच, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 10 साल में 152 पेपर लीक की घटनाएं हुईं, लेकिन किसी एक व्यक्ति को भी दोषी नहीं ठहराया गया और इस मुद्दे को लेकर सरकार एकदम चुप है।

Rahul Gandhi

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी

'छात्रों के साथ क्यों हो रहा ऐसा'

राहुल गांधी ने काली पट्टी बांधकर इंदिरा भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए छात्रों की मांग का समर्थन किया और सरकार से कई सवाल पूछे। उन्होंने कहा, ''कुछ दिनों से देश के छात्र गुस्से में हैं और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारा एजुकेशन सिस्टम, जो पूरी दुनिया में मशहूर हुआ करता था, वो अब रिग्ड एजुकेशन सिस्टम हो गया है। कितना रिग्ड हो गया है, वो किसी को नहीं मालूम है।''

End of Feed