Manipur Violence: मणिपुर के कामजोंग में 15 मकानों में आग लगाई गई, संदिग्ध उग्रवादियों के हमले में तीन लोग घायल

पुलिस ने कहा कि स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए प्रभावित इलाके में असम राइफल्स, सीमा सुरक्षा बल (BSF) और कामजोंग पुलिस की संयुक्त टुकड़ी तैनात की गई है।

मणिपुर में कामजोंग जिले के एक पहाड़ी गांव में कुकी समुदाय के कम से कम 15 मकानों को आग लगा दी गई, जिसके कारण बड़ी संख्या में आम लोगों को जंगलों और पास के सैन्य शिविर में शरण लेनी पड़ी।। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध उग्रवादियों ने शनिवार देर रात चासाद गांव पर हमला किया और घरों में आग लगा दी।

MANIPUR VIOLENCE

मणिपुर हिंसा (फाइल फोटो)

इससे पहले दिन में भी संदिग्ध उग्रवादियों ने गांव पर हमला किया था, जिसमें कुकी समुदाय के एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य लोग गोली लगने से घायल हो गए।

End of Feed