Shambhu Border: शंभू बॉर्डर पर जुटे 14 हजार प्रदर्शनकारी, 1200 ट्रैक्टर, गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को दिया कार्रवाई करने का निर्देश

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2024, 10:30 AM IST

Shambhu Border Farmers Protest: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को भेजे पत्र में कहा कि पिछले कुछ दिनों से राज्य में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति चिंता का विषय है और मंत्रालय ने राज्य सरकार को कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा।

Protesters at Shambhu Border: केंद्र सरकार के साथ वार्ता विफल होने के बाद आज किसान संगठन दोबारा दिल्ली कूच की तैयारी में हैं। पंजाब-हरियाणा सीमा पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद हैं और दिल्ली आने की कोशिश में हैं। प्रदर्शनकारी अपने साथ बड़े पैमाने पर ट्रैक्टर, कार और अन्य वाहन लेकर पहुंचे हैं। केंद्र के अनुमान के अनुसार, पंजाब-हरियाणा सीमा पर 1,200 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 300 कार और 10 मिनी बस के अलावा कई अन्य छोटे वाहनों के साथ लगभग 14,000 लोग जमा हैं। गृह मंत्रालय ने इसे लेकर पंजाब सरकार के समक्ष कड़ी आपत्ति जताई है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

farmers protest

शंभू बॉर्डर पर जुटे प्रदर्शनकारी

पंजाब में बिगड़ रही कानून-व्यवस्था

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को भेजे पत्र में कहा कि पिछले कुछ दिनों से राज्य में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति चिंता का विषय है और मंत्रालय ने राज्य सरकार को कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा। गृह मंत्रालय ने कहा कि किसानों की आड़ में कई उपद्रवी पंजाब की हरियाणा से लगी शंभू सीमा के पास भारी मशीनरी जुटा रहे हैं और पथराव कर रहे हैं। मंत्रालय ने कहा कि केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 14,000 लोगों को राजपुरा-अंबाला रोड पर शंभू बैरियर पर एकत्र होने दिया गया और उनके साथ लगभग 1,200 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 300 कार,10 मिनी बस और अन्य छोटे वाहन भी हैं।

End of Feed