मेरे लिए 'मन की बात' किसी तीर्थयात्रा से कम नहीं है, 139वें एपिसोड में पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा?

पीएम मोदी ने कहा- हमारे देश में सदियों से तीर्थयात्रा की परंपरा रही है। मेरे लिए, 'मन की बात' किसी तीर्थयात्रा से कम नहीं है, यह देश के लोगों के प्रयासों को करीब से समझने और उनके योगदान को श्रद्धांजलि अर्पित करने की यात्रा है।

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 139वें एपिसोड में देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 12 साल पहले, विजयदशमी के शुभ अवसर पर, हमने 'मन की बात' की शुरुआत की थी। तब से हमारी यात्रा निर्बाध रूप से जारी है। आप सभी इस यात्रा में सहयात्री और मार्गदर्शक रहे हैं। मेरे लिए, 'मन की बात' हमारे देश के आम आदमी के परिश्रम, साहस, प्रतिबद्धता, समर्पण और सेवा भावना का जश्न मनाने का एक शानदार अवसर रहा है। हमारे देश में सदियों से तीर्थयात्रा की परंपरा रही है। मेरे लिए, 'मन की बात' किसी तीर्थयात्रा से कम नहीं है, यह देश के लोगों के प्रयासों को करीब से समझने और उनके योगदान को श्रद्धांजलि अर्पित करने की यात्रा है।

pradhan mantri mann ki baat

मन की बात में पीएम मोदी का संदेश

पंजाब में 'खेती विरासत मिशन'

पीएम मोदी ने कहा, पंजाब में 'खेती विरासत मिशन' नाम की एक संस्था ने ऑर्गेनिक फार्मिंग और पारंपरिक कृषि के तौर-तरीकों को नया जीवन देना शुरू किया। इस टीम के लोग पंजाब के मालवा क्षेत्र में कपास की प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना चाहते थे। इस पहल को नाम दिया गया 'नव-त्रिन्जन'। इस पहल के तहत यहां बिना केमिकल का इस्तेमाल किए ऑर्गेनिक कपास उगाई जाती है। यहां प्राकृतिक रंगों वाली कपास भी उगाई जाती है, इससे तैयार धागे और कपड़े को रंगने के लिए अलग से केमिकल इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ती।

End of Feed