छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर

दक्षिण बीजापुर के जंगल में सुबह करीब नौ बजे गोलीबारी शुरू हो गई, जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

12 Naxalites Killed: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया। इससे पहले एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण बीजापुर के जंगल में सुबह करीब नौ बजे गोलीबारी शुरू हो गई, जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

Naxals

12 नक्सली ढेर (File photo)

तलाशी अभियान अब भी जारी

अधिकारी ने कहा, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर हो गए। क्षेत्र में तलाशी अभियान अब भी जारी है, विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। इसके साथ ही इस महीने अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ में 26 नक्सली मारे जा चुके हैं।

End of Feed