Meghalaya Landslides: नॉर्थ ईस्ट के राज्य मेघालय में लैंडस्लाइड और बाढ़ के कारण तबाही मची हुई है। मेघालय में भूस्खलन और बाढ़ से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। एक नदी पर बना पुल टूट गया है।
मेघालय में लैंड स्लाइड
ये भी पढ़ें- Bihar Flood: बिहार के 30 जिलों में बाढ़, स्थिति गंभीर, कोसी-गंगा समेत ज्यादातर नदियां खतरे के निशान से ऊपर
एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत
मेघालय के दक्षिण गारो हिल्स जिले में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में एक ही परिवार के सात सदस्यों समेत कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। हातिसिया सोंगमा के सुदूर गांव में भूस्खलन के कारण घर के अंदर फंसे सात लोगों के परिवार की मौत हो गई। मृतकों में से तीन नाबालिग थे।अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश होने के कारण जिले के गसुआपारा क्षेत्र में भूस्खलन भी हुआ है। मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने गारो हिल्स के पांच जिलों की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की। शुक्रवार आधी रात से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण गसुआपारा क्षेत्र में एक पुल बह गया।
सीएम ने जताया दुख
अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जान-माल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया। संगमा ने मृतकों के परिजनों को तत्काल अनुग्रह राशि देने का भी आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के कर्मियों को सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में बचाव अभियान के लिए तैनात किया गया है।
