Tatanagar-Ernakulam Express train catches fire: एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो डिब्बों में विशाखापतनम से लगभग 66 किलोमीटर दूर अनकापल्ली में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि उन्हें रात 12:45 बजे आग लगने की सूचना मिली। अधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि जब ट्रेन में आग लगी, तब प्रभावित डिब्बों में से एक में 82 यात्री और दूसरे में 76 यात्री सवार थे।
एक शव बरामद
अधिकारी ने आगे बताया कि दुर्भाग्य से, बी1 डिब्बे से एक शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान चंद्रशेखर सुंदरम के रूप में हुई है। क्षतिग्रस्त दोनों डिब्बों को ट्रेन से अलग कर दिया गया है, जिसके बाद ट्रेन एर्नाकुलम की ओर रवाना हो गई। क्षतिग्रस्त डिब्बों में सवार यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा।पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए दो फोरेंसिक टीमें काम कर रही हैं।
दो डिब्बों में लगी आग
आज सुबह अनाकापल्ली के इलामंचिली के पास टाटा एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो डिब्बों में आग लग गई। लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन रोक दी और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस भीषण आग में दो कोच जलकर खाक हो गए। दोनों कोच में कुल 158 यात्री सवार थे। गनीमत थी कि आग का सही वक्त पर पता चल गया और यात्रियों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया।
जानकारी के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर:
इलामंचिली - 7815909386
अनाकापल्ले - 7569305669
ट्यूनी - 7815909479
समालकोट - 7382629990
राजमुंदरी - 088 - 32420541; 088 - 32420543
एलुरु - 7569305268
विजयवाड़ा - 0866 - 2575167
