स्कूटी के VIP नंबर के लिए लगी 1.12 करोड़ की बोली, इस खास नंबर के लिए मची मारामारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 17, 2023, 04:58 PM IST

सबसे ऊंची बोली लगाने वाले का विवरण अभी सामने नहीं है और अगर वह पैसे जमा नहीं करता है तो नंबर दूसरे बोली लगाने वाले के पास चला जाएगा।

हिमाचल प्रदेश में एक चौंकाने वाले मामले में एक स्कूटी का वीआईपी नंबर लेने के लिए 1.12 करोड़ रुपये की बोली लगाई गई। मामला शिमला जिले के तहत कोटखाई का है। पंजीकरण और लाइसेंसिंग प्राधिकरण को एक स्कूटी के विशिष्ट पंजीकरण संख्या (एचपी 99-9999) के लिए 1.12 करोड़ रुपये की ऑनलाइन बोली मिली है।

scooty plate number

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

बोली के लिए आरक्षित मूल्य 1000 रुपये था

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बोली के लिए आरक्षित मूल्य 1000 रुपये था और विशिष्ट पंजीकरण नंबर के लिए 26 लोग बोली लगा रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि अब तक सर्वाधिक ऑनलाइन बोली 1,12,15,500 की मिली है। इस नंबर के लिए बोली लगाने की प्रक्रिया शुक्रवार को थम जाएगी।

End of Feed