हेल्थ

Zinc Rich Foods: जिंक की कमी को करना चाहते हैं दूर, आज ही इन फूड्स को डाइट में करें शामिल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 6, 2023, 07:10 AM IST

स्किन और सेहत का ध्यान रखने के लिए अक्सर लोगों को हेल्दी फूड्स का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसके लिए लोग कई तरह के फ्रूट्स और फूड्स का सेवन करते हैं। स्किन और सेहत को मीठे और पैश्चराइज्ड फूड्स बेहद नुकसान पहुंचाते हैं।

Image

जिंक की कमी पूरी करे ये फूड्स

Zinc Rich Foods: स्किन और सेहत का ध्यान रखने के लिए अक्सर लोगों को हेल्दी फूड्स का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसके लिए लोग कई तरह के फ्रूट्स और फूड्स का सेवन करते हैं। स्किन और सेहत को मीठे और पैश्चराइज्ड फूड्स बेहद नुकसान पहुंचाते हैं। शरीर और स्किन को कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इन्हीं में से एक है जिंक। जिंक सेहत और स्किन दोनों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में अगर आप जिंक की कमी को दूर करना चाहते हैं तो इन फूड्स को आज ही अपनी डाइट में शामिल करें।

जिंक की कमी पूरी करे ये फूड्स - These foods can fulfill zinc deficiency

मेवे

बादाम, अखरोट, पिस्ता, ब्राजील नट्स और काजू जैसे मेवे जिंक का बेहतरीन सोर्स माने जाते हैं। इनमें हेल्दी फैट और सेलेनियम होता है जो स्किन और सेहत को कई फायदे पहुंचाता है। इन चीजों का सेवन करने से स्किन हाइड्रेट रहती हैं और साथ ही मुंहासों से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।

फलियां

स्किन और हेल्थ के लिए फलियां भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। दाल और बीन्स जिंक का एक बेहतरीन सोर्स माने जाते हैं। ये जिंक की कमी पूरा करने का बेहतरीन तरीका है।

मछली

मछली फैटी एसिड और ओमेगा-3 का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। इसके अलावा इनमें जिंक भी भरपूर मात्रा में पाई जाती है जो स्किन को कई फायदे पहुंचाती है। मछली में विटामिन ई भी पाया जाता है जो स्किन को सूजन से बचाता है और इसे अंदर से रिपेयर करता है। ऐसे में अपनी डाइट में मछली को शामिल करना ना भूलें।

अंडे

अंडा जिंक का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। अंडे में मौजूद ल्यूटिन स्किन इलास्टिसिटी में सुधार करता है। इसमें अमीनो एसिड भी पाया जाता है जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है।

कद्दू के बीज

कद्दू के बीज में भरपूर मात्रा में जिंक पाए जाते हैं। ये सेलेनियम, विटामिन ए और सी के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट का भी बेहतरीन सोर्स माना जाता है जो स्किन को हेल्दी बनाए रखने में कारगर है। इसमें मौजूद फैटी एसिड स्किन को ग्लोइंग बनाता है। कद्दू के बीज का सेवन करने से सेहत को भी कई फायदे मिलते हैं। ऐसे में इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article