हेल्थ

Yoga for Full Body: घर में कर लें बस ये वाले योगासन, कभी नहीं पड़ेगी जिम जाने की जरुरत

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 11, 2024, 08:01 AM IST

Yoga for Full Body: योगा करना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है, अगर आप नियमित रूप से कुछ योगासन करने लग जाए जो आपको बेशक ही कोई बीमारी होने का रिस्क बहुत कम रहेगा। यहां देखें फुल बॉडी योगा एक्सरसाइज, जो वेट लॉस योगा तो कमर दर्द में भी बहुत मददगार रहेंगे।

Image

Yoga for full body best yoga poses

Full Body Yoga (वेट लॉस बैक पेन योगा): खराब लाइफस्टाइल, लगातार बिगड़ती खानपान की शैली तो लंबे समय तक बैठे रहना और कम फिजिकल एक्टिविटी करने के कारण, इन दिनों वजन बढ़ने से लेकर कमर दर्द आदि की शिकायत भी लगभग हर किसी को हो रही है। ऐसे में स्वस्थ्य शरीर के लिए अच्छी डाइट लेना नियमित रूप से एक्सरसाइज या योगासन करना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। अगर आप घर पर ही हेल्दी तरीके से बॉडी को डिटॉक्स करना चाहते हैं, तो फुल बॉडी के लिए ये योगासन बेस्ट हो सकते हैं।

Yoga for Full Body Workout

चाइल्ड्स पोज

फुल बॉडी वर्कआउट के लिए सबसे पहले आपको जरूरी ही अपने एक्सरसाइज रू़टीन में चाइल्ड्स पोज या बालासन को शामिल करना ही चाहिए। इस आसन को करने से आपकी पूरे शरीर में खिंचाव आता है।

कोबरा पोज

पेट के बल लेटे हुए वाला ये योगासन भी आपकी हेल्थ के लिए एकदम बढ़िया रहेगा। कोबरा पोज खासतौर से वेट लॉस और कमर दर्द दिक्कत दूर करने में रामबाण माना जाता है।

अधोमुख शवासन योग

ये वाला योगासन आपके पूरे शरीर के रक्तचाप को दुरुस्त कर देता है। साथ ही साथ ये हैमस्ट्रिंग, कंधे और पैरों के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है। अगर आप नियमित रूप से इस योगासन को करें तो आपकी मांसपेशियां और हड्डियां हेल्दी रहेंगी।

त्रिकोणासन

फुल बॉडी की स्ट्रेचिंग के लिए त्रिकोणासन करना बहुत फायदेमंद और आसान है। इस योगा पोज से आपकी छाती, कंधे, हैमस्ट्रिंग, हिप्स और रीढ़ की हड्डी पर अच्छा असर पड़ता है।

मार्जरी आसन

कैट काऊ पोज को हिंदी में मार्जरी आसन कहा जाता है, जो बैक पेन, स्ट्रेस तो वेट लॉस में भी कारगर माना गया है। इस आसन को करने से शरीर में बेहतरीन खिंचाव होता है और रक्तचाप भी बढ़ता है। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं रखने के लिए ये वाला योगासन जरूर करना चाहिए।

इसी के अलावा आप फिट बॉडी के लिए ताडासन, वीरभद्रासन, गौमुखासन, सूर्य नमस्कार, नटराजासन आदि भी नियमित रूप से प्रैक्टिस कर सकते हैं। और आपको अवश्य ही अपनी बॉडी में अच्छे बदलाव नजर आने लगेंगे।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article