हेल्थ

Yoga Day 2024: दिन की शुरुआत करें सूर्य नमस्कार के साथ, सेहत को मिलेंगे ये चमत्कारी फायदे

Surya Namaskar Benefits In Hindi: सुबह के समय व्यायाम करना बहुत लाभकारी माना जाता है। अगर आप नियमित सुबह के समय सूर्य नमस्कार का अभ्यास करें, तो इससे सेहत को जबरदस्त फायदे मिल सकते हैं। यह आपके शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।

Image

Surya Namaskar Benefits In Hindi

Surya Namaskar Benefits In Hindi: सुबह उठकर सूर्य नमस्कार करना सेहत के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। यह एक बेहतरीन योग क्रिया है, जिसमें कल 12 आसन होते हैं। आपको बता दें कि इस योगासन का अभ्यास सुबह के समय सूर्योदय के समय किया जता है। आपको बता दें कि सूर्य शरीर में ऊर्जा, शक्ति और जीवन का प्रतिनिधित्व करता है। जब सुबह के समय सूर्य के प्रकाश में सूर्य नमस्कार का अभ्यास करते हैं, तो इससे शरीर को जबरदस्त फायदे मिलते हैं। इसलिए सूर्य नमस्कार को सभी योगासनों में सबसे अच्छा माना जाता है। यह न सिर्फ आपके शारीरिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखता है, बल्कि इसका अभ्यास मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। इसलिए आपको अपने दिन की शुरुआत सूर्य नमस्कार के साथ जरूरी करनी चाहिए। बहुत से लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि सुबह सूर्य नमस्कार करने से क्या फायदे मिलते हैं? इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...

सूर्य नमस्कार करने के फायदे - Surya Namaskar Benefits In Hindi

तरोताजा महसूस कराता है

जब आप सुबह के समय सूर्य नमस्कार का अभ्यास करते हैं, तो इससे शरीर की सारी थकान दूर हो जाती है। यह आपके शरीर में ऊर्जा भरता है और आपको दिनभर तरोताजा महसूस कराता है।

लचीलापन बढ़ाता है

शरीर में लचीलापन बढ़ाने और शरीर के तनाव को कम करने में इस योगासन का अभ्यास लाभकारी है। यह जोड़, हड्डियों व मांसपेशियों की जकड़न को भी दूर करता है। यह शरीर को अधिक लचीला और मजबूत बनाता है।

वजन घटाए

सूर्य नमस्कार का अभ्यास करते समय आपके शरीर की लगभग सभी मांसपेशियां टोन होती हैं। यह शरीर के हरेक हिस्से में जमा चर्बी को पिघलाने में मदद कर सकता है। जो लोग वजन घटाने या कंट्रोल रखने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें इसका अभ्यास करने से बहुत फायदा मिलेगा। यह निकली हुई तोंद अंदर करने में भी कारगर है।

Surya Namaskar Benefits In Hindi

Surya Namaskar Benefits In Hindi

पाचन क्रिया बनाए मजबूत

जिन लोगों की पाचन क्रिया कमजोर है, आए दिन कब्ज, ब्लोटिंग, अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं, तो ऐसे लोगों को भी नियमित सर्य नमस्कार का अभ्यास करना चाहिए। यह आपकी पाचन क्रिया को मजबूत बनाने और भोजन के बेहतर पाचन में मदद करता है, जिससे पाचन संबंधी समस्याओं से बचाव होता है।

मानसिक स्वास्थ्य में करे सुधार

जिन लोगों को तनाव, एंग्जायटी और असवाद जैसी स्थितियां परेशान करती हैं, उनके लिए सूर्य नमस्कार किसी रामबाण से कम नहीं है। यह आपके मस्तिष्क को रिलैक्स और शांत करता है। यह टेंशन की छुट्टी करने और मेंटल हेल्थ को बूस्ट करने में कारगर है।

बीमारियों से बचाए

सूर्य नमस्कार करने आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। यह सांस संबंधी समस्याओं को दूर रखता है। साथ ही, मेटापा, हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉल, शुगर की बीमारी और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों को भी दूर रखता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीत author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article