हेल्थ

Yoga Day 2024: PM Modi ने दी इस खास आसन को करने की सलाह, वेट लॉस से लेकर दिल को सेहतमंद रखने में है कारगर, यहां जानें अभ्यास का तरीका

Benefits Of Shashankasana In Hindi: अगर आप भी पीएम मोदी की तरह फिट और हेल्दी रहना चाहते हैं, तो आपको उनके बताए योगासनों का अभ्यास जरूर करना चाहिए। वह सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों के बीच योग के महत्व और इसके फायदों को लेकर लगातार जानकारी शेयर करते रहते हैं। यहां जानें पीएम मोदी ने दी कौन से योगासन करने की सलाह।

Image

Benefits Of Shashankasana

Benefits Of Shashankasana In Hindi: सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए योग करना बहुत फायदेमंद होता है। यह एक ऐसा प्राचीन वर्कआउट तकनीक है, जो शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी है। हाल के कुछ वर्षों में योग को लेकर लोगों के बीच जागरूकता काफी बढ़ी है। देश से लेकर विदेशों तक योग काफी पॉपुलर हो रहा है। योग के स्वास्थ्य लाभ और महत्व का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नियमित अपने दिन की शुरुआत योग के साथ करते हैं। वे समय-समय पर लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का प्रयास भी करते रहते हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाएगा। जिसका उद्देश्य लोगों को योग के महत्व को समझाना और गंभीर बीमारियों से दूर रखना है। ऐसे में पीएम मोदी भी लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार लोगों के बीच योग के स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने से हाल ही में सोशल मीडिया पर शशांकासन करने की सलाह दी है। आपको बता दें कि इस योग का नियमित अभ्यास करने चमत्कारी फायदे हैं। यहां जानें आप इनका अभ्यास कैसे कर सकते हैं।

Benefits Of Shashankasana

Benefits Of Shashankasana

शशांकासन योग के फायदे - Benefits Of Shashankasana In Hindi

शरीर को बनाए फ्लेक्सिबल

जब आप इस योगासन का अभ्यास करते हैं, तो इससे शरीर में खिंचाव बढ़ता है। यह शरीर को अधिक लचीला बनाने में मदद करता है।

बढ़ाए ब्लड सर्कुलेशन

इस योगासन का अभ्यास करने से शरीर के कोने-कोने तक रक्त की सप्लाई बेहतर होती है। यह ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है। जिससे शरीर के सभी अंगों तक जरूरी पोषक तत्व पहुंचता है।

मानसिक स्वास्थ्य में करे सुधार

जिन लोगों का मानसिक स्वास्थ्य कमजोर है, उन्हें इस आसान का अभ्यास जरूर करना चाहिए। यह तनाव-चिंता जैसी स्थितियों से आपको राहत प्रदान करता है। यह मस्तिष्क को रिलैक्स रखने में मदद करता है।

पाचन करे दुरुस्त

अगर आपको पाचन संबंधी समस्याएं जैसे अपच, कब्ज, ब्लोटिंग, गैस और एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं परेशान करती हैं, तो इस आसन का अभ्यास करने से आपको इनसे राहत मिलेगी। यह गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल स्वास्थ्य में सुधार करता है।

हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी

इस आसन का अभ्यास स करने से दिल की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। यह हाई बीपी और कोलेस्ट्रॉल जैसी स्थितियों को कंट्रोल रखता है। शरीर के वजन को मैनेज करने में भी मदद करता है। ये सभी हृदय रोगों के खतरे को बढ़ाते हैं।

शशांकासन करने की विधि - Shashankasana Vidhi In Hindi

  • इस आसन का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले आपको वज्रासन की मुद्रा में बैठना है।
  • अब अपने हाथों को अपने घुटनों पर रखें।
  • अब अपने घुटनों को आरामदायक स्थिति में जितना हो सके फैलाने की कोशिश करें।
  • सुनिश्चित करें कि आपके दोनों पैर के अंगूठे परस्पर छू रहे हैं।
  • अपनी हथेलियों को कंधे की चौड़ाई के समान फैलाकर जमीन पर टिकाएं।
  • अब सांस लें और अपनी हेथेलियों का आगे की ओर लेकर जाएं और पूरा शरीर झुकने तक फैलाते रहें।
  • सुनिश्चित करें कि आपकी भुजाओं की चौड़ाई समानांतर हो और ठुड्डी जमीन को स्पर्श कर करे।
  • आपको अपनी आंखों से सामने की ओर देखना है। इस दौरान सांस लेते व छोड़ते रहें।
  • इस मुद्रा में कुछ मिनट के लिए बने रहें और उसके बाद सामान्य मुद्रा में वापस आ जाएं।
पीएम मोदी के बताए इस तरीके से आप नियमित इस आसन का 20 मिनट अभ्यास करें। आप अपने स्वास्थ्य चमत्कारी बदलाव नोटिस करेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article