बार बार पड़ जाते हैं बीमार, तो इम्युनिटी मजबूत बनाने के लिए घर पर करें ये 3 योगासन, वायरस-बैक्टीरिया रहेगा कोसों दूर

बदलते मौसम के साथ ही कई लोग बीमार पड़ जाते हैं। इसकी असल वजह है रोग प्रतिरोधक क्षमता का कमजोर होना। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग सबसे ज्यादा बीमार पड़ते हैं। ऐसे में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए आप घर पर ये योगासन कर सकते हैं।

वायरल इंफेक्शन का खतरा सबसे ज्यादा उन लोगों को रहता है जिनकी इम्युनिटी कमजोर होती है। इसलिए अक्सर आपने देखा होगा बदलते मौसम के साथ कमजोर इम्युनिटी वाले लोग सबसे ज्यादा बीमार पड़ते हैं। सर्दी-जुकाम से परेशान लोग कई तरह की दवाओं का सेवन करते हैं। दवाओं के सेवन से वो ठीक तो हो जाते हैं लेकिन फिर कुछ दिन ये समस्या परेशान करती है। ऐसे में उन्हें अपनी इम्युनिटी मजबूत करने की जरूरत है। अगर आप भी बार बार बीमार पड़ जाते हैं और आपकी इम्युनिटी कमजोर है तो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए आप घर पर ही ये 3 योगासन कर सकते हैं।

Yoga For Immunity

कैसे योग आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है

धनुरासन या धनुष मुद्रा

इस योग को करना बेहद आसान है। इसे करने के लिए सबसे पहले पेट के बल जाएं। फिर अपने पैरों को कूल्हे-चौड़ाई से अलग रखें और अपने हाथों को बगल में रखें। अब अपने घुटनों को मोड़ें और अपनी एड़ियों को अपने बट की ओर ले जाएं और अपने हाथों से दोनों पैरों की एड़ियों को पकड़ें। अब सांस लें और अपनी छाती और पैरों को जमीन से ऊपर की तरफ उठाएं। अपने चेहरे को सीधा रखते हुए अपने पैरों को जितना हो सके खींचे। कुछ देर तक इसे करें और फिर प्रारंभिक स्थिति में आ जाएं। नियमित रूप से इस योग को करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

End of Feed