हेल्थ

कोलेस्ट्रॉल लेवल को गोली की रफ्तार से बढ़ाते हैं ये 5 फूड्स, फिर भी जमकर खाते हैं लोग, पहचानकर आज ही डाइट से करें बाहर

Worst Food for Heart Health : कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाने के लिए हमारा खानपान और लाइफस्टाइल दोनों ही जिम्मेदार होते हैं। वहीं यदि बात की जाए किसी विशेष कारण की तो लगातार बिगड़ता खानपान इसकी पहली समस्या बनकर सामने आता है। आइए जानते हैं ऐसे 5 फूड्स जो आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को तेजी से बढ़ाने का काम करते हैं।

Image

Food to increase cholesterol

Photo : iStock

कोलेस्ट्रॉल हमारे खून में मौजूद एक फैट होता है, जो हमारी सेहत के लिए काफी जरूरी होता है। लेकिन इसके दो रूप खून में पाए जाते हैं, 1. गुड कोलेस्ट्रॉल 2. बैड कोलेस्ट्रॉल। गुड कोलेस्ट्रॉल हमारे लिए अच्छा तो बैड कोलेस्ट्रॉल कई तरह की समस्याओं का कारण बनता है। यदि आपके खून में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर एक सीमा से ज्यादा हो जाए तो यह आपकी हार्ट हेल्थ के लिए काफी बुरा साबित होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने का काम हमारा खाना ही करता है। जी हां आज हम आपको 5 ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं, जो आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को तेजी से बढ़ाती हैं। आइए जानते हैं कौन-सी हैं वह चीजें?

कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने वाले 5 फूड - 5 foods that increase cholesterol

1. रिफाइंड ऑयल

खाना पकाने के भरपूर इस्तेमाल होने वाला रिफाइंड ऑयल आपकी सेहत के लिए काफी बुरा साबित होता है। इसे गर्म करने पर इसमें ट्रांस फैट पैदा हो जाते हैं, जो आपकी हार्ट हेल्थ को बुरी तरह प्रभावित करते हैं।

2. प्रोसेस्ड शुगर

चीनी या मीठे का कोई और विकल्प जो प्रोसेस्ड हो हमारे कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाने का काम करता है। यह न केवल हमारे LDL लेवल को बढ़ाते हैं बल्कि यह हमारे ट्राइग्लिसराइड्स को भी बढ़ाने का काम करते हैं।

3. एग यॉक

अंडा खाते समय यदि आप जर्दी खाना पसंद करते हैं, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। ऐसा करना आपके बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ा सकता है। आपको दिन में ज्यादा से ज्यादा 2 अंडे की जर्दी का सेवन ही करना चाहिए।

4. रेड मीट

एनिमल बेस्ड प्रोडक्ट्स का सेवन करना आपकी हार्ट हेल्थ के लिए काफी बुरा साबित हो सकता है। इसमें भी रेड मीट आपके बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को तेजी से बढ़ाने का काम करता है।

5. प्रोसेस्ड फूड

प्रोसेस्ड फूड को चाव से खाने के शौकीन लोग अक्सर कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझते हैं। प्रोसेस्ड फूड जैसे बेक्ड फूड्स में ट्रांस फैट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह आपके कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का काम करते हैं।

डिस्क्लेमर - यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर है, इसे एक्सपर्ट की राय के तौर पर नहीं लिया जा सकता है। किसी भी फूड प्रोडक्ट को खाने और डाइट से हटाने के पहले एक बार एक्सपर्ट की राय लेना बहुत जरूरी है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article