World Vitiligo Day: त्वचा में सफेद दाग की बीमारी विटिलिगो की शुरुआत कैसे होती है? क्या होते हैं इसके लक्षण, जानें कितना संभव इसका इलाज

What Causes Vitiligo In Hindi: विटिलिगो त्वचा में सफेद पैच और धब्बे से होने वाली एक गंभीर स्थिति है, जो त्वचा में स्थायी रूप से रह सकती है। इसकी वजह से त्वचा की रंगत खराब हो जाती है। त्वचा की जगह-जगह से सफेद पड़ने लगती है। यह बीमारी क्यों होती है और इसके कारण क्या है, इस लेख में जानें...

What Causes Vitiligo In Hindi: आपने कुछ लोगों को देखा होगा जिनकी त्वचा में सफेद धब्बे या पैच दिखाई देते हैं। उनकी त्वचा की रंगत भिन्न हो जाती है। उनकी त्वचा कई जगहों पर सफेद पड़ने लगती है। यह सफेद पैच आमतौर पर चेहरे, गर्दन और हाथों पर नजर आते हैं, लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि आखिर इस असमान रंगत का कारण क्या है? आपको बता दें कि यह स्थिति सामान्य नहीं है। यह एक गंभीर बीमारी है जिसे विटिलिगो कहते हैं। यह एक दीर्घकालिक बीमारी है, जिसमें त्वचा पर सफेद रंग के धब्बे विकसित होने लगते हैं। यह स्थिति तब विकसित होती है, जब त्वचा में मेलेनिन की कमी होने लगती है। यह एक पिगमेंट होता है, जो त्वचा के लिए जिम्मेदार होता है। विटिलिगो शरीर के किसी भी हिस्से को प्रभावित कर सकती है। हालांकि, इस स्थिति के पीछे कई अन्य कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं। त्वचा में सफेद धब्बे की बीमारी कैसे हो जाती है, इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

What Causes Vitiligo

What Causes Vitiligo

विटिलिगो कैसे होती है और इसके कारण क्या हैं? - What Causes Vitiligo In Hindi

जैसा कि हमने ऊपर बताया है कि यह स्थिति त्वचा में मेलेनिन नामक पिगमेंट के कारण होती है, जो त्वचा की कोशिकाओं को उनका प्राकृतिक रंग देने में मदद करता है। नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) के अनुसार जब विटिलिगो की स्थिति होती है, तो व्यक्ति की त्वचा में मेलेनिन का उत्पादन करने के लिए पर्याप्त मेलानोसाइट्स नहीं होते हैं। जब इनकी कमी होती है तो इसकी वजह से त्वचा या बालों पर सफेद धब्बे विकसित होने लगते हैं। इसके अलावा, कुछ ऑटोइम्यून स्थितियां भी इस बीमारी के विकास में योगदान दे सकती हैं। ऑटोइम्यून स्थितियों में व्यक्ति प्रतिरक्षा प्रणाली ठीक से काम नहीं करती है। इस तरह की स्थिति में हमारी इम्यूनिटी बाहरी वायरस से लड़ने के बजाए शरीर की कोशिकाओं को ही नुकसान पहुंचाने लगती है। यह मेलानिन बनाने वाली मेलानोसाइट स्किन कोशिकाओं को भी नष्ट कर देती है। साथ ही, अन्य ऑटोइम्यून स्थिति हैं जैसे थायराइड भी विटिलिगो के विकास में योगदान दे सकता है।

End of Feed