World Tuberculosis Day: आज है विश्व टी बी दिवस, यहां पढ़ें टीबी दिवस क्यों मनाते हैं, टीबी के लक्षण और बचाव के तरीके क्या हैं

World Tuberculosis Day, विश्व टी बी दिवस, क्षय रोग दिवस क्यों मनाते हैं: विश्व टीबी दिवस हर साल 24 मार्च को टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। यह एक संक्रामक बीमारी है, मगर सही जानकारी, समय पर जांच, पूरा इलाज और सावधानी अपनाकर टीबी को रोका और ठीक किया जा सकता है। आज विश्व क्षय रोग दिवस के दिन पढ़ें टीबी दिवस क्यों मनाते हैं, टीबी के लक्षण और बचाव के तरीके क्या हैं।

World Tuberculosis Day, विश्व टी बी दिवस, क्षय रोग दिवस क्यों मनाते हैं: हर साल 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस (World Tuberculosis Day) मनाया जाता है। यह दिन लोगों को टीबी जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करने, और इस बीमारी को खत्म करने के प्रयासों पर जांच करने के लिए समर्पित है। इसी दिन 1882 में वैज्ञानिक रॉबर्ट कोच ने टीबी के जीवाणु माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस की खोज की थी। इस खोज ने टीबी के इलाज और रोकथाम के रास्ते खोले, इसलिए यह दिन खास महत्व रखता है।

World Tuberculosis Day 2026 (Photo Credit - AI Image)

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की 2024–25 रिपोर्ट के अनुसार, साल 2024 में दुनिया भर में करीब 1.07 करोड़ लोग टीबी से बीमार हुए। यह अभी भी एक बहुत खतरनाक संक्रामक बीमारी है। हर साल लगभग 12 से 13 लाख लोगों की इससे मौत होती है, जिनमें सबसे ज्यादा मरीज भारत में पाए जाते हैं। ऐसे में वैश्विक स्तर पर टीबी दिवस मनाना और जनता को इससे प्रति जागरुक करना बेहद अनिवार्य बन जाता है। आज विश्व क्षय रोग दिवस के दिन पढ़ें टीबी दिवस क्यों मनाते हैं, टीबी के लक्षण और बचाव के तरीके क्या हैं।

End of Feed