World Thyroid Day: महिलाओं में क्यों बढ़ रही थायरॉइड की समस्या, एक्सपर्ट से जानें कहां चूक कर रही है आधी आबादी

World Thyroid Day 2026: अगर थायरॉइड की बीमारी समय रहते पहचान ली जाए, तो इसे आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। इसलिए हर महिला को अपने शरीर में होने वाले बदलावों को गंभीरता से लेना चाहिए।

Readआजकल महिलाओं में थायरॉइड की समस्या तेजी से बढ़ रही है। लेकिन चिंता की बात यह है कि ज्यादातर मामलों में इसके लक्षणों को सामान्य हार्मोनल बदलाव, तनाव, भागदौड़ भरी जिंदगी या थकान समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है। महिलाओं के शरीर में किशोरावस्था, पीरियड्स, प्रेग्नेंसी और मेनोपॉज जैसे कई चरणों में हार्मोनल बदलाव होते रहते हैं, इसलिए कई महिलाएं इन संकेतों को नॉर्मल मान लेती हैं।

Thyroid Problem

महिलाओं में क्यों बढ़ रही है थायरॉइड की समस्या (Photo: iStock)

गुरुग्राम के सीके बिरला हॉस्पिटल में प्रसूति एवं स्त्रीरोग विभाग की निदेशक डॉ. आस्था दयाल, कहती हैं कि थकान महसूस होना, अचानक वजन बढ़ना, डिप्रेशन, पीरियड्स में अनियमितता, बाल झड़ना, नींद ना आना और ध्यान केंद्रित करने में परेशानी जैसे लक्षण अक्सर महिलाओं की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा मान लिए जाते हैं। जबकि ये हाइपोथायरॉइडिज्म जैसी थायरॉइड बीमारी के संकेत हो सकते हैं, जो महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है।

End of Feed