World TB Day: बार-बार बढ़ रहे टीबी के केस, TB फैलने की असली वजह क्या है, समझें कहां हो रही गलती

TB Ke Case Kyon Badh Rahe Hain: आज दुनियाभर में विश्व टीबी दिवस (World TB Day) मनाया जा रहा है। यह दिन की बीमारी को लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। लेकिन आज भी हम देखते हैं कि टीबी के मरीजृ लगातार बढ़ रहे हैं। लेकिन आखिर कि गलतियों की वजह से तेजी से फैल रहा है यह संक्रमण, कौन लोग ज्यादा खतरे में हैं और कैसे बचा जा सकता है। आज के लेख में जानिए सबकुछ..

TB Ke Case Kyon Badh Rahe Hain: टीबी यानी ट्यूबरकुलोसिस (Tuberculosis) आज भी भारत में तेजी से फैलने वाली बीमारियों में शामिल है। इलाज उपलब्ध होने के बावजूद हर साल इसके मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। विश्व टीबी दिवस (World TB Day) लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरूक करने का खास मौका देता है। कई बार हम अनजाने में ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो टीबी के संक्रमण को बढ़ा देती हैं। जैसे लंबे समय तक खांसी को हल्के में लेना, दवा बीच में छोड़ देना या सही समय पर जांच न करवाना। जरूरी है कि हम समझें कि आखिर टीबी फैलने की असली वजह क्या है और किन बातों का ध्यान रखकर इससे बचाव किया जा सकता है।

tb failne ki wajah kya hai

टीबी फैलने की वजह क्या है (PC-AI)

हवा के जरिए तेजी से फैलता है टीबी संक्रमण

टीबी एक बैक्टीरियल संक्रमण है जो हवा के माध्यम से फैलता है। जब कोई संक्रमित व्यक्ति खांसता, छींकता या जोर से बोलता है, तो उसके मुंह से निकलने वाली छोटी-छोटी बूंदों में बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। यही बैक्टीरिया आसपास मौजूद लोगों के शरीर में सांस के जरिए पहुंच जाते हैं। खासकर भीड़भाड़ वाली जगहों पर इसका खतरा ज्यादा बढ़ जाता है।

End of Feed