World TB Day 2023: टीबी के इलाज में असरदार मानी जाती हैं ये चीज़े, देखें क्या खाएं

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 24, 2023, 04:00 PM IST

World TB Day 2023: टीबी या ट्यबूरक्लोसिस फेफड़ो से शरीर के अन्य अंगों में होने वाला ऐसा गंभीर संक्रमण है। जिससे संक्रमित होने पर मरीज की इम्यूनिटी पर बहुत बुरा असर होता है। इसलिए टीबी से संक्रमित लोगों को अपनी लाइफस्टाइल से लेकर खान पान तक का बहुत खास ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। टीबी के मरीज देखें कि बीमारी में क्या खाना असरदार हो सकता है।

World TB Day 2023: टीबी यानी की ट्यूबरक्लोसिस (Tuberculosis) एक बहुत ही गंभीर बीमारी है, जिसमें जीवाणु व्यक्ति के फेफड़ों पर हमला कर शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को बहुत तेजी से कम करने लगते हैं। तथा टीबी से संक्रमति व्यक्ति को शारीरिक कमजोरी का सामना करना पड़ता है। हालांकि ये भी समझना जरूरी है कि, टीबी का संबंध केवल फेफड़ो से ही नहीं है, बता दें कि एक बार फेफड़ो पर हमला करने के बाद टीबी के जीवाणु शरीर के विभिन्न अंगों को भी नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। ट्यूबरक्लोसिस एक ऐसी बीमारी है, एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलती है। यानी कि अगर कोई स्वस्थ्य व्यक्ति टीबी के मरीज के संपर्क में आता है, तो उसके भी टीबी से संक्रमित होने की रिस्क बहुत हद तक बढ़ जाती है।

Tuberculosis diet

Tuberculosis diet

आमतौर पर टीबी छींकने, खांसने या बोलते समय एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के पास पहुंच सकता है। टीबी के मरीजों में सामान्य तौर पर तीन सप्ताह से अधिक समय तक खांसी, सांस फूलना, सांस लेने में तकलीफ, बुखार बढ़ना, सीने में तेज दर्द होना, अचानक से वजन घट जाना, भूख न लगना, बलगम के साथ खून आना जैसी शिकायते नोट की जाती है। वैसे तो कई मामलों में स्थिति बहुत गंभीर नहीं होती है, लेकिन टीबी का संक्रमण जब फेफड़ो से शरीर के अन्य हिस्सों में तेजी से फैलने लगता है। तो स्थिति बहुत हद तक बिगड़ सकती है, हालांकि टीबी का इलाज एंटीबायोटिक दवाओं से किया जा सकता है। लेकिन स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए मरीज का फल और सब्जियों से भरपूर डाइट लेना आवश्यक है।

End of Feed