Buckwheat Flour Benefits, Side Effects In Hindi: नवरात्रि के साथ कुट्टु के आंटे की मांग बाजार में तेजी से बढ़ गई है। कुट्टु से बने व्यंजन खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं स्वास्थ्य के लिए भी उतना ही फायदेमंद होता है। कुट्टु के आटे (Buckwheat Flour) में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम, विटामिन बी, आयरन, फॉलेट, जिंक, कॉपर और फॉसफोरस पाया (Kuttu Atta Benefits) जाता है। यह स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह गंभीर बीमारियों से निजात दिलाने के साथ इनके संक्रमण से दूर रखने में कारगार (Buckwheat Flour Benefits) होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। ऐसे में यदि आप वजन कम कर रहे हैं, तो आपके लिए कुट्टु का आंटा किसी जादू से कम नहीं है। यह तेजी से वजन कम कर बॉडी को एक अच्छी शेप देने में कारगार होता है। साथ ही ह्रदय के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। दिल की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के साथ हार्ट अटैक की संभावना को कम करता है।
हालांकि बीते कुछ दिनों से मिलावट के चलते कुट्टु का आटा खाने से लोग फूड पॉइजिंग व पानतंत्र संबंधी अन्य बीमारियों से (Buckwheat Flour Healthy Or Not) शिकार हो रहे हैं। आए दिन उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली से ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं, जिसमें कुट्टी के आटे के सेवन के बाद लोग बीमार होते जा रहे हैं। इसलिए कुट्टू का आटा खरीदते समय विशेष सावधानी बरतें। संभव हो तो अपने सामने आटा पिसवाएं, उसके बाद ही इसका सेवन (Kuttu Flour Benefits For Skin) करें। यहां हम आपको कुट्टू के आटे के स्वास्थ्य संबंधी लाभ बताएंगे।
पथरी के मरीजों के लिए रामबाण
कुट्टू का आटा पथरी के मरीजों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। एंटीऑक्सीडेंट व एंटीइंफ्लेमेंट्री गुणों से भरपूर यह लिवर के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह पथरी को बाहर निकालने में कारगार होता है। अक्सर पथरी के मरीजों को डॉक्टर कुट्टू का आटा खाने की सलाह देते हैं। वहीं इसेमें भरपूर मात्रा में विटामिन बी कॉम्पलेक्स पाया जाता है, जो लिवर से जुड़ी बीमारियों से निजात दिलाने व इनके संक्रमण से दूर रखने में मदद करता है।
हड्डियों को बनाए मजबूत
कैल्शियम, प्रोटीन, फॉसफोरस और पोटेशियम से भरपूर कुट्टू का आटा हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ऐसे में यदि आप जोड़े व घुटने में दर्द की समस्या से ग्रस्त रहते हैं, तो कुट्टू का आटा आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।
डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद
कुट्टू का आटा डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण इलाज है। यह मधुमेह को नियंत्रित करने व इसके संक्रमण से दूर रखने में कारगार होता है। खासकर टाइप 2 रोगियों के लिए यह बेहद फायदेमंद होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो इसमें कम कैलोरी के साथ सैचुरेटेड फैट की मात्रा शून्य पाई जाती है, जिससे यह डायबिटीज को कंट्रोल करने में कारगार होता है।
Buckwheat Flour Benefits For Weight Loss, वजन कम करने में सहायक
यदि आप वजन कम करने के लिए लगातार एक्सरसाइज व डाइट प्लान फॉलो कर रहे हैं,तो कुट्टू का आटा आपके किसी जादू से कम नहीं है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो आपकी भूख को कम करने में कारगार होता है। साथ ही आप लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस करेंगे। वहीं इसमें कैलोरी की मात्रा शून्य होती है।
दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
अध्ययनों की मानें तो कुट्टू के आटे में जरूरी एंटीऑक्सीडेंट जैसे रुटिन पाया जाता है, यह ब्लड प्रेशर व कोलेस्ट्रोल के स्तर को नियंत्रित करने में कारगार होता है। सात ही इसमें एलडीएल कोलेस्ट्रोल का स्तर कम और एचडीएल यानी अच्छे कोलेस्ट्रोल का लेवल ज्यादा होता है, जो ह्रदय के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही हार्ट अटैक की संभावना को कम करता है। यही कारण है कि, डॉक्टर अक्सर लोगों को कुट्टू का आटा खाने की सलाह देते हैं।
पाचनतंत्र को रखे दुरुस्त
कुट्टू के आटे में नेचुरल थर्मल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो आंतो के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह पेट के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। साथ ही डायरिया के मरीजों के लिए लाभदायक होता है।
त्वचा की रंगत को बढ़ाए
कुट्टू का आटा त्वचा की रंगत बढ़ाता है। यदि आप कुट्टू के आटे में रोजाना चार से पांच बूंद गुलाब जल व चंदन की क्रीम मिलाकर लगाएं तो, यह किसी फेस पैक से कम नहीं है।
कैंसर रोधी गुणों से भरपूर
एंटीऑक्सीडेंट और पेनोलिक यौगिक से भरपूर कुट्टू के आटा कैंसर रोधी गुणों से भरपूर होता है। साथ ही इसमें फ्लेवोनॉयड्स जैसे प्रोएन्थोसाइनिडिन शामिल होता है, जो कोशिकाओं को रेडिकल्स से बचाता है।
कुट्टू आटा के नुकसान
बता दें अधिक मात्रा में कुट्टू का आटा खाने से आपको स्किन एलर्जी का शिकार होना पड़ सकता है। साथ ही ध्यान रहे ये अन्य आटे की तुलना में काफी अलग होता है। आटा पिसवाने के बाद ज्यादा दिनों तक ना रखें, इसमें कीड़े पड़ने का डर रहता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो, यदि आप लंबे समय से किसी बीमारी से ग्रस्त रहते हैं, तो डॉक्टर के सलाह के बाद ही कुट्टू के आटे का सेवन करें।
