हेल्थ

World Sleep Day 2023: कम नींद आना है हार्ट के लिए खतरा, जानें क्यों जरूरी है 6 से 8 घंटे की नींद

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Mar 17, 2023, 06:28 AM IST

World Sleep Day 2023: जीवन में नींद के महत्व को विज्ञान में काफी महत्वपूर्ण बताया गया है। एक स्वस्थ शरीर के लिए नींद और सोना बेहद जरूरी है। अगर आपको ठीक से नींद नहीं आती है तो इसका मतलब है कि आपको कुछ बीमारियों ने घेर रखा है। आज यानी 17 मार्च को वर्ल्ड स्लीप डे है। आइये जानते हैं कि कम सोने से हमारे शरीर को क्या क्या नुकसान होते हैं।

Image

World Sleep Day 2023: कम नींद आना है हार्ट के लिए खतरा, जानें क्यों जरूरी है 6 से 8 घंटे की नींद

World Sleep Day 2023: जीवन में नींद के महत्व को विज्ञान में काफी महत्वपूर्ण बताया गया है। एक स्वस्थ शरीर के लिए नींद और सोना बेहद जरूरी है। सोना शरीर के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं होता। सोने के दौरान हमारा शरीर ही नहीं स्किन भी रिपेयरिंग का काम करती है। सोने से शरीर की मसल्स और स्किन के टिशू रिपेयर होते हैं। इतना ही नहीं सोने से वेट कम करने वाले हार्मोंस सक्रिय होते हैं। अगर आपको ठीक से नींद नहीं आती है तो इसका मतलब है कि आपको कुछ बीमारियों ने घेर रखा है। आज यानी 17 मार्च को वर्ल्ड स्लीप डे है। आइये जानते हैं कि कम सोने से हमारे शरीर को क्या क्या नुकसान होते हैं।

हार्ट के लिए खतरा (Sleep for Heart)

पर्याप्त नींद न लेने का सबसे बड़ा नुकसान हार्ट पर होता है। सोने के दौरान दिल और ब्लड वेसेल्स रिपेयर होते हैं। अगर काफी समय से व्यक्ति सही नींद नहीं ले रहा है तो दिल, किडनी की बीमारियां, ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक जैसी समस्या हो सकती है। नींद की कमी दिल और किडनी की बीमारियों को भी बुलावा देती है। इसलिए जरूरी है कि आप रोजाना 7-8 घंटे की नींद जरूर लें।

मोटापे का कारण (Sleep For Weight Loss)

नींद ghrelin और leptin हॉर्मोन को बढ़ाता है जिससे वेट कम होने में हेल्प मिलती है। यदि आप कम सोते हैं तो हार्मोनल दिक्कत होने से वेट बढ़ जाता है। नींद को टालना या कम सोना आपको मोटा बना सकता है। अगर आप वजन कम करने की प्रक्रिया में हैं तो पर्याप्त नींद लें। जब आप सो रहे होते हैं तो शरीर को आराम मिलता है और सर्कुलेटरी सिस्टम शरीर में ब्लड का फ्लो बढ़ा देता है, जिससे त्वचा में ग्लो दिखती है।

याददाश्त पर असर

नींद कम होने से चिड़चिड़ापन होता है, मति भ्रम की स्थिति होती है। विशेषज्ञ मानते हैं कि पर्याप्त नींद न लेने से याददाश्त प्रभावित होती है। वहीं नींद की कमी या नींद से समझौता आपको समय से पहले बूढ़ा सकते हैं। सोने से इंसान की खूबसूरती में सचमुच निखार आता है। रात को अच्छी और पर्याप्त नींद लेने से त्वचा खिली-खिली रहती है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article