हेल्थ

World Pneumonia Day: सांस लेने में दिक्कत तो सर्दी-जुकाम की है शिकायत? हल्के में न लें ये लक्षण हो सकता है गंभीर बीमारी का रिस्क

Pneumonia Symptoms in hindi (निमोनिया के लक्षण): हल्की सर्दी और प्रदूषण वाले इस मौसम में बीमारियों का रिस्क अपने चरम पर है। ऐसे में बच्चों से लेकर बुजुर्गों में सर्दी-जुकाम के साथ निमोनिया की शिकायत भी खूब दर्ज की जा रही है। यहां देखें निमोनिया के लक्षण क्या होते हैं और इसके पीछे का कारण क्या है। जिसे नजरअंदाज करने की गलती बहुत भारी पड़ सकती है।

Image

World pneumonia day 2023 pneumonia symptoms in kids causes of pneumonia ke lakshan in hindi

Symptoms of Pneumonia in Hindi: हल्की ठंड वाले इस मौसम में बीमारियों का खतरा बहुत हद तक बढ़ता जा रहा है। इन दिनों लगभग हर किसी को सर्दी-जुकाम, बुखार से लेकर सांस लेने तक में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण निमोनिया, फेफड़ों में दिक्कत आदि की शिकायत दर्ज की जा रही है। हालांकि कई बार मामूली सर्दी जुकाम कोई बड़ी बीमारी का संकेत भी हो सकता है। आज विश्व निमोनिया दिवस पर इस बात को समझना जरूरी है कि, निमोनिया के क्या लक्षण होते हैं, बच्चों में निमोनिया के लक्षण और कारण क्या हैं।

निमोनिया के लक्षण क्या हैं, Pneumonia Day Symptoms in Kids

निमोनिया फेफड़ों का संक्रमण होता है, जो खांसने, छींकने, छूने या कीटाणु युक्त हवा में सांस लेने से फैलती है। बच्चों और बुजर्गों में इसकी समस्या ज्यादा होती है। कई बार तो इसकी वजह से जान भी जा सकती है। इसलिए समय रहते लक्षण पहचान कर बीमारी का इलाज करना बहुत महत्वपूर्ण हो सकता है। हिंदी में यहां निमोनिया के लक्षण क्या हैं

  • खांसी
  • खांसी आने पर सीने में दर्द होना
  • जुकाम
  • थकान
  • बुखार
  • पसीना आना
  • कंपकंपी आना
  • मतली
  • उल्टी
  • दस्त
अगर आपको भी इस तरह की दिक्कतों की शिकायत हो रही है, तो ऐसे में निमोनिया का रिस्क हो सकता है। जिसका समय रहते इलाज करवा लेना अनिवार्य है।

किसे है सबसे ज्यादा खतरा?

निमोनिया का सबसे ज्यादा खतरा बच्चों और बुजुर्गों को होता है, जिनकी पहले से ही इम्यूनिटी बहुत कमजोर होती है। वहीं अगर कोई मरीज वेंटीलेटर पर है, किसी को अस्थमा, क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डीजीज या दिल से जुड़ी बीमारियां है। तो इन लोगों को निमोनिया जैसी बीमारी की चपेट में आने का सबसे ज्यादा रिस्क रहता है। वहीं अगर आप धुम्रपान भी करते हैं, तो इससे निमोनिया के वायरस और बैक्टीरिया और ज्यादा पनप जाते हैं जिससे बीमारी का रिस्क दुगना हो जाता है।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article