World Obesity Day 2023: साल 2035 तक दुनिया की आधी आबादी मोटापे से जूझेगी, भारत में बच्चों पर भी खतरा

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Mar 4, 2023, 11:19 AM IST

World Obesity Day 2023: रिपोर्ट के मुताबिक साल 2020 और साल 2035 के बीच बच्चों में मोटापा 100 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है। अगर बात भारत की करें तो साल 2035 तक बच्चों में मोटापे के मामलों में 9 फीसदी बढ़ोतरी हो सकती है। मोटोपा बढ़ने के साथ ही बच्चे डायबिटीज और हार्ट से संबंधित बीमारियों के भी शिकार हो सकते हैं।

World Obesity Day 2023: हर साल पूरी दुनिया में 4 मार्च को विश्व मोटापा दिवस (World Obesity Day 2023) के रूप में मनाया जाता है। बदलते लाइफस्टाइल और गलत तरीके के खानपान के कारण मोटापा आज एक आम समस्या या एक बीमारी बन गई है। मोटापे की समस्या से आज भारत समेत दुनिया के सभी देशों के लोग जूझ रहे हैं। इस साल विश्व मोटापा दिवस की थीम है "बदलते परिप्रेक्ष्य: चलो मोटापे के बारे में बात करते हैं।" इस थीम का उद्देश्य मोटापे से जुड़े कलंक को दूर करना और लोगों को सहयोग करने, चर्चा करने और समस्या का समाधान खोजने के लिए प्रोत्साहित करना है।

World Obesity Day 2023

World Obesity Day 2023

वहीं विश्व मोटापा दिवस पर आई वर्ल्ड ओबेसिटी फेडरेशन (World Obesity Federation) की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक साल 2035 तक दुनियाभर की आधी आबादी मोटापे की शिकार हो सकती है। इसका मतलब ये है कि सालल 2035 तक हर 4 में से 1 शख्स मोटापे का शिकार हो सकता है। करीब 51 फीसदी लोगों का वजन उनकी उम्र की तुलना में ज्यादा हो सकता है।

End of Feed