हेल्थ

Childhood obesity: क्या बढ़ रहा है आपके बच्चे का वजन, मोटापा कम करने के लिए आजमाएं ये टिप्स

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Mar 4, 2023, 10:54 AM IST

Childhood obesity: अगर आपका बच्चा भी मोटापे का शिकार हो गया है तो उन्हें बचाने के लिए आप कुछ उपाय अपना सकते हैं। चिल्ड्रेंन्स में गलत खानपान और गलत आदतों की वजह से मोटापा को बढ़ावा मिलता है। तो चलिए जानते हैं इससे बचने के उपाय।

Image

Childhood obesity: क्या बढ़ रहा है आपके बच्चे का वजन, मोटापा कम करने के लिए आजमाएं ये टिप्स

आजकल ज्यादातर बच्चों में मोटापे की शिकायत देखने को मिलती है। जंक फूड खाने के साथ साथ बच्चे घर में बैठकर फोन देखना या गेम खेलना पसंद करते हैं। आजकल बच्चे आउटडोर गेम्स पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में उनके शरीर पर मोटापा बढ़ने लगता है। मोटापे के साथ ही इनके शरीर में कई बिमारियां भी दस्तक देने लगती हैं, जिसके चलते बच्चों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ये मोटापा केवल शरीर के बाहर के लिए ही नहीं बल्कि अंदर से भी शरीर के लिए हानिकारक है। इस तरह से बढ़ते मोटापे से आलस के साथ ही कई बीमारियां भी जकड़ सकती हैं।

मोटापे के खास कारण

जो पेरेंट्स अपने बच्चों के खाने पीने का ध्यान नहीं देते उनके बच्चों में ये शिकायतें ज्यादातर देखने को मिलती हैं। गलत खान पान की वजह से शरीर में अधिक मात्रा में फैट जमा होने लगता है। कई बच्चों में जींस और हॉर्मोंस के कारण भी बॉडी फैटी होने लगती है। इसका सीधा मतलब है कि उनमें मोटापा आनुवांंशिक है।

मोटापा से बचाने के लिए करवाएं ये काम

अपने बच्चों को मोटापे से बचाने के लिए उनके खानपान की आदत को बदलें। अगर बच्चे कोल्ड ड्रिंक वगैरह पीते हैं उन्हें फलों का जूस पिलाएं। जंक-फूड में मिलने वाली ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट किड्स के पेट की चर्बी बढ़ाने काम करते हैं। इसलिए बच्चों को जंक-फूड, पेस्ट्री, चॉकलेट की बजाय हेल्दी फूड खाने के लिए कहें। हरी सब्जियां, ताजे फल, अनाज या उससे बनी चीजों को डाइट में शामिल करें।

इस बात का रखें खास ख्याल

यही नहीं, आप अपने बच्चे को मोटापा से दूर रखना चाहते हैं तो उन्हें खेलने के लिए प्रेरित करिए। इनडोर गेम्स की बजाय बच्चों को बाहरी खेल खेलने के लिए कहें। बच्चों को नियमित घूमने के लिए समय दें।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article