World No Tobacco Day 2024: सभी जानते हैं कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए कितना नुकसानदेह होता है। तंबाकू और सिगरेट के पैकेट पर इनके जानलेवा होने की चेतावनी भी लिखी होती है, लेकिन फिर भी लोग इसे नजरअंदाज करते हैं और नियमित इनका इनका सेवन करते हैं। तंबाकू को समय से पहले व्यक्ति की मृत्यु के लिए जिम्मेदार प्रमुख कारणों में से एक माना जाता है। अगर इस आदत को समय रहते नहीं छोड़ते हैं, तो इससे व्यक्ति की मृत्यु होना निश्चित है। इससे हर साल लाखों को लोग अपनी जान गंवाते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के आंकड़ों की मानें तो तंबाकू के सेवन के कारण हर लगभग 80 लाख ले अधिक लोग अपनी जान गंवाते हैं, इसमें लगभग 70 लोग को तंबाकू के कारण और 12 लाख से अधिक लोग धूम्रपान की वजह से अपनी जान गंवाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर तंबाकू कैसे व्यक्ति की मौत का कारण बनता है? तो आपको बता दें कि यह आपको कई गंभीर बीमारियों के खतरे में डालता है और आपके शरीर का आंतरिक रूप से खोखला करता है। यह कई तरह से व्यक्ति को मृत्यु के खतरे में डालता है। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
तंबाकू कैसे व्यक्ति को मृत्यु के जोखिम में डालता है - How Tobacco Increase Risk Of Death
सेंटर फॉल डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) की मानें तो तंबाकू में कई हानिकारक केमिकल और कण होते हैं, जो विभिन्न तरीकों से व्यक्ति की मृत्यु का कारण बन सकते हैं। ये शरीर में कई गंभीर बीमारियों के विकास में योगदान देते हैं, जो व्यक्ति को मौत के मुंह तक लेकर जाती हैं जैसे,
सांस संबंधी रोग
अस्थमा, फेफड़ों का संक्रमण, क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी आदि जैसी गंभीर स्थितियों के विकास में तंबाकू योगदान देता है। इससे व्यक्ति अचानाक सांस रुकने और मृत्यु होने का खतरा बहुत अधिक होता है।
कमजोर इम्यूनिटी
तंबाकू शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करता और शरीर की कोशिकाओं को डैमेज करता है। यह आपको संक्रमाक रोग जैसे निमोनिया, इन्फ्लूएंजा, टीबी, वायरल फ्लू और वायरस आदि के प्रति अधिक संवेदनशील बनाता है।
कैंसर
आज के समय में यह रोग बहुत कॉमन हो गया है। कैंसर एक जानलेवा बीमारी है, जिसका इलाज आमतौर पर सिर्फ शुरुआती स्टेज में ही मुमकिन हो पाता है। इसमें व्यक्ति की मृत्यु होने की संभावना काफी अधिक होती है।
हृदय रोग
हार्ट अटैक, कोरोनरी आर्टरी डिजीज, स्ट्रोक, हार्ट फेलियर, धमनियों में ब्लॉकेज आदि जैसे हृदय रोगों के खतरे को बढ़ाने में तंबाकू योगदान देता है, जिससे व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो सकती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
