विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2025 : क्यों युवाओं में बढ़ रहे डिप्रेशन के मामले? जानें वजह और बचाव के उपाय

World Mental Health Day 2025 : युवाओं में लगातार मानसिक स्वास्थ की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। जिसमें डिप्रेशन और अन्य समस्याएं शामिल हैं। आपके मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ही दुनिया भर में 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (World Mental Health Day) मनाया जाता है। आइए जानते हैं युवाओं की लगातार खराब होती मेंटल हेल्थ की वजह और बचाव के उपाय...

World Mental Health Day 2025 : हर साल 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य है लोगों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और यह समझाना कि मानसिक समस्याएं भी उतनी ही गंभीर होती हैं जितनी शारीरिक बीमारियां। लेकिन चिंताजनक बात यह है कि आज के युवा तेजी से डिप्रेशन, एंग्जायटी और स्ट्रेस जैसी मानसिक समस्याओं से जूझ रहे हैं। आइए जानते हैं युवाओं में बिगड़ते मानसिक स्वास्थ्य की वजह और बचाव के उपाय...

world mental health day 2025

युवाओं में तनाव के कारण

तेज रफ्तार जीवनशैली, सोशल मीडिया का दबाव, करियर की अनिश्चितता और रिश्तों में अस्थिरता, ये सब युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डाल रहे हैं। आज का युवा लगातार खुद की तुलना दूसरों से करता है। इंस्टाग्राम पर परफेक्ट लाइफ दिखाने की होड़ में वह अंदर से खालीपन महसूस करने लगता है। नौकरी का तनाव, पढ़ाई का दबाव, परिवार की अपेक्षाएं और असफलता का डर उसकी सोच को घेर लेते हैं। यही कारण है कि 16 से 30 वर्ष की उम्र के बीच डिप्रेशन के मामले सबसे अधिक बढ़ रहे हैं।

End of Feed