World Malaria Day 2023: ये हो सकते हैं मलेरिया के लक्षण, जानें बचने के 5 आसान तरीके

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 25, 2023, 07:02 PM IST

मलेरिया मच्छरों के काटने से होता है। मलेरिया से लोगों को बचाने के लिए और जागरूक करने के लिए हर साल 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है।

World Malaria Day 2023: मलेरिया की रोकथाम के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। मलेरिया मच्छरों के काटने से होता है। मलेरिया से लोगों को बचाने के लिए और जागरूक करने के लिए हर साल 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। कई लोग मलेरिया जैसी बीमारी को काफी हल्के में लेते हैं। लेकिन शायद उन्हें मालूम नहीं की अगर सही समय पर मलेरिया का इलाज ना किया जाए तो इंसान की मौत भी हो सकती है। नॉर्मल मलेरिया होने पर मरीज जल्दी ठीक हो जाता है लेकिन अगर कोई व्यक्ति गंभीर रूप से मलेरिया से पीड़ित है तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ता और डॉक्टर की निगरानी में सही इलाज किया जाता है। गर्मियों में मलेरिया का खतरा सबसे ज्यादा होता है क्योंकि गर्मियों में मच्छरों का आतंक भी बढ़ जाता है।

Untitled design

मलेरिया के लक्षण और बचने के आसान उपाय (Source:istock)

How Is Malaria? मलेरिया कैसे होता है?

मलेरिया एनाफिलीज मच्छर के काटने से होता है। इसके काटने से प्लासमोडियम नामक पैरासाइट ब्लड में पहुंच जाता है और शरीर में मौजूद रेड ब्लड सेल्स को खत्म करने लगता है। रेड ब्लड सेल्स की कमी होने से शरीर में खून बनना कम हो जाता है। एनाफिलीज मच्छर ज्यादातर गंदगी वाली जगहों पर रहते हैं। मनुष्यों को संक्रमित करने वाली सबसे आम प्रजातियां प्लास्मोडियम फाल्सीपेरम, प्लास्मोडियम विवैक्स, प्लास्मोडियम ओवले, प्लास्मोडियम मलेरिया और प्लास्मोडियम नोलेसी हैं।

Symptoms Of Malaria - मलेरिया के लक्षण

बुखार

ठंड लगना

सिर दर्द

मांसपेशियों में दर्द

थकान

उल्टी करना

दस्त

Ways To Prevent Malaria - मलेरिया से बचाव के तरीके

मच्छरदानी का इस्तेमाल

गर्मियों में मलेरिया का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में रात को सोते वक्त मच्छरदानी का इस्तेमाल करे। मच्छरों से बचना का ये सबसे प्रभावी तरीका माना जाता है।

End of Feed