World Malaria Day: विश्व मलेरिया दिवस 2023 की डेट और थीम, जानें क्यों गर्भवती महिलाएं को मलेरिया का रहता है ज्यादा खतरा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 25, 2023, 05:41 AM IST

World Malaria Day 2023 Date and theme: हर साल 25 अप्रैल के दिन विश्व मलेरिया दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य इस खतरनाक बीमारी से लोगों को जागरूक करना है। यदि मलेरिया के शुरूआती लक्षणों को नजरअंदाज कर दिया जाए तो ये एक गंभीर रोग का रूप ले लेता है। यहां जानें क्यों गर्भवती महिलाओं को मलेरिया का ज्यादा खतरा रहता है।

World Malaria Day 2023 Date and theme: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मई 2007 में 25 अप्रैल के दिन को विश्व मलेरिया दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। विश्व मलेरिया दिवस मनाने का विचार अफ्रीका महाद्वीप में मलेरिया उन्मूलन के लिए किए जा रहे प्रयासों से निकल कर आया है। ये रोग मादा एनाफ्लीज मच्छर के काटने से होता है। इस मच्छर में प्लाज्मोडियम नाम का एक सूक्ष्म परजीवी पाया जाता है, जो मलेरिया के फैलने का कारण बनता है। साफ पानी में पनपने वाला ये मच्छर अधिकतर रात के समय लोगों को काटता है। यदि आपके आस-पास किसी दूसरे व्यक्ति को मलेरिया रोग है, तो आपको संक्रमण की संभावना भी बढ़ जाती है। क्योंकि मच्छर इसे एक से दूसरे व्यक्ति में फैलाते हैं। हालांकि यदि समय रहते मलेरिया के लक्षणों को पहचान लिया जाए तो इस रोग को आसानी से ठीक किया जा सकता है।

World malaria day 2023 date and theme

World malaria day 2023 date and theme

World Malaria Day Theme 2023 in Hindi

End of Feed