हेल्थ

World Kidney Day 2023: किडनी फेल होने से पहले शरीर देता है ये 5 मामूली संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

  • Authored by: अवनि बागरोला
  • Updated Mar 9, 2023, 11:35 AM IST

किडनी! शरीर के मुख्य अंगों में शामिल है, जिसका तंदुरुस्ती से चलना बेहद जरूरी है। किडनी का अच्छे से न चलना शरीर के लिए बहुत घातक साबित हो सकता है। इसलिए हेल्दी बॉडी के लिए आपको किडनी जैसे मुख्य अंगों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। साथ ही ये समझना भी आवश्यक है कि, किडनी फेल होने से पहले शरीर आपको पहले से ही लाल झंड़ी दिखा देता है। इन लक्षणों को नजरअंदाज करना, किडनी पर भारी पड़ सकता है।

Image

kidney disease

World Kidney Day 2023: इन दिनों बदलते मौसम, जीवनशैली और खानपान की आदतों के कारण किडनी (Kidney diseases) संबंधित गंभीर बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बता दें कि, किडनी शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स बाहर निकालती है और स्वस्थ शरीर सुनिश्चित करने का काम करती है। वहीं जब इसमें किसी तरह की कोई खराबी आती है, तो किडनी स्टोन (Kidney Stone) किडनी सिस्ट (Kidney Cyst), किडनी कैंसर (Kidney cancer), किडनी इंफेक्शन (Kindey Infection) की शिकायत होना आम हो सकता है। किडनी शरीर के ऐसे महत्वपूर्ण अंगों की लिस्ट में शामिल है, जिसका सही से चलना बहुत अनिवार्य है।

अब सवाल ये है कि, किडनी रोग की गंभीरता बढ़ने से पहले इसका इलाज और बचाव कैसे करें? बता दें कि, शरीर बीमार होने से पहले ही अपनी खराबी के कई सारे संकेत दे देता है। जिनपर समय रहते ध्यान न देना, बहुत भारी पड़ सकता है। किडनी विषाक्त पदार्थ प्यूरीफाई करके यूरीन के जरिए बाहर निकालती है। लेकिन किडनी की गड़बड़ी के कारण शरीर की मामूली गतिविधियों पर भी बुरा असर हो सकता है। इसलिए स्थिती कोई गंभीर मोड़ ले, उसके पहले ही शरीर द्वारा भेजे गए लक्षणों पर ध्यान देकर बीमारी की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है तथा बचाव भी किया जा सकता है।

बार बार पेशाब आना

किडनी की बीमारी का सीधा संबंध पेशाब बार बार पेशाब आने से है। आमतौर पर एक दिन में व्यक्ति 8 से 10 बार ही पेशाब जाता है। वहीं अगर आपको इससे ज्यादा बार पेशाब करने जाना पड़ता है। तो ये किडनी की समस्या का संकेत हो सकता है।

सूजन

शरीर के कुछ अंगों मे अगर सूजन की शिकायत है, तो ये भी कहीं न कहीं किडनी की बीमारी का लक्षण हो सकता है। किडनी खराब होने की वजह से शरीर मे सोडियम लेवल बहुत हद तक बढ़ने लगता है। सोडियम की इसी बढ़ती मात्रा के कारण पिंडली या टखनों में सूजन बढ़ सकती है।

खुजली

खुजली या रूखी त्वचा की शिकायत वैसे तो बहुत आम सी ही लगती है। लेकिन अगर आपको शरीर में बेवजह खुजली की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। तो इस चीज को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। ऐसा किडनी की बीमारी में भी हो सकता है। दरअसल किडनी में खराबी के कारण शरीर से विषाक्त पदार्थ साफ नहीं हो पाते और शरीर में थक्के की तरह जमने लग जाते हैं। जिस वजह से खुजली की दिक्कत हो सकती है।

भूख की कमी

अचानक से भूख न लगने की शिकायत का सामना कर रहे हैं। या फिर थोड़ा सा खाने पर भी पेट भरा हुआ लग रहा है। तो ये भी किडनी की बीमारी का महत्वपूर्ण लक्षण हो सकता है। खराब किडनी का सीधा असर पेट की समस्या, उल्टी, जी मिचलाना और भूख न लगने पर पड़ता है।

थकान और कमजोरी

थोड़ी देर में ही थक जाते हैं, या दिन पर चिड़चिड़ के साथ कमजोरी का अनुभव होता है। तो ये भी किडनी फेल होने से पहले का संकेत हो सकता है। हालांकि थकान या कमजोरी का अनुभव होना कोई असामान्य बात नहीं है, लेकिन इसे लंबे समय तक नजरअंदाज भी नहीं किया जा सकता है। तो अगर आपको मामुली चलने-फिरने या बोलने में भी सांस फूलना या थकान महसुस होती है। तो किडनी डॉक्टर को दिखाना अनिवार्य हो सकता है।

अवनि बागरोला
अवनि बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article