World Iodine Deficiency Day: आयोडीन की कमी से शरीर में दिखते हैं ये 7 संकेत, थायरॉइड पर भी पड़ सकता है असर

World Iodine Deficiency Day 2026: आयोडीन की कमी से थकान, वजन बढ़ना, बाल झड़ना और गर्दन में सूजन जैसे लक्षण दिख सकते हैं। जानें 7 संकेत और थायरॉइड पर असर।

World Iodine Deficiency Day: क्या आप जानते हैं कि शरीर में आयोडीन की कमी सिर्फ थायरॉइड की परेशानी ही नहीं बढ़ाती, बल्कि इसका असर आपकी एनर्जी, याददाश्त, वजन और यहां तक कि बालों पर भी दिखाई दे सकता है। आयोडीन एक ऐसा पोषक तत्व है, जिसकी शरीर को बहुत कम मात्रा में जरूरत होती है। लेकिन इसकी कमी से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। हर साल 21 अक्टूबर को विश्व आयोडीन अल्पता दिवस (World Iodine Deficiency Day) मनाया जाता है। इसका मकसद लोगों को आयोडीन की अहमियत और इसकी कमी से होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक करना है।

Signs of Iodine Deficiency

आयोडीन की कमी कैसे पता लगती है (AI Image)

आयोडीन हमारे शरीर में थायरॉइड हार्मोन बनाने के लिए जरूरी होता है। ये हार्मोन शरीर के मेटाबॉलिज्म, तापमान, विकास और ऊर्जा के इस्तेमाल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। जब लंबे समय तक पर्याप्त आयोडीन नहीं मिलता, तो थायरॉइड हार्मोन का उत्पादन प्रभावित हो सकता है। इससे हाइपोथायरॉइडिज्म और घेंघा जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ता है। आइए जानते हैं आयोडीन की कमी के ऐसे 7 संभावित संकेत, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

End of Feed