World Hemophilia Day 2025: क्या आपने कभी किसी ऐसे व्यक्ति को देखा है जिसे जरा सी चोट लगने पर खून रुकता ही नहीं? अगर हां, तो हो सकता है वह हीमोफीलिया नाम की बीमारी से पीड़ित हो। हीमोफीलिया कोई आम बीमारी नहीं है, बल्कि यह एक दुर्लभ और गंभीर आनुवांशिक समस्या है, जिसमें शरीर खून को थक्का नहीं बना पाता। यानी किसी को मामूली कट या चोट भी जिंदगी के लिए खतरा बन सकती है। हर साल 17 अप्रैल को वर्ल्ड हीमोफीलिया डे मनाया जाता है, ताकि लोगों में इस बीमारी को लेकर जागरूकता फैलाई जा सके। इस दिन का खास मकसद है इससे जूझ रहे लोगों को सही इलाज, समर्थन और समाज में एक बेहतर स्थान दिलाना।
What Is Hemophilia In Hindi
क्या होता है हीमोफीलिया - What Is Hemophilia In Hindi
हीमोफीलिया एक जेनेटिक (आनुवंशिक) बीमारी है, जिसमें शरीर में खून जमाने वाला एक जरूरी प्रोटीन यानी ‘क्लॉटिंग फैक्टर’ की कमी हो जाती है। जब ये फैक्टर नहीं होते, तो शरीर चोट लगने पर खून रोक नहीं पाता। कई बार यह समस्या अंदरूनी रूप से भी होती है जैसे जोड़ों या मांसपेशियों में खून बहना। पुरुषों में यह बीमारी ज्यादा पाई जाती है, लेकिन महिलाएं इसकी वाहक होती हैं।
Why Is World Hemophilia Day Is Celebrated In Hindi
17 अप्रैल को क्यों मनाते हैं विश्व हीमोफीलिया दिवस - Why Is World Hemophilia Day Is Celebrated In Hindi
इस खास दिन की शुरुआत पहली बार 1989 में वर्ल्ड फेडरेशन फॉर हीमोफीलिया (WFH) द्वारा की गई थी। यह दिन WFH के संस्थापक फ्रैंक श्नाबेल के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है। इसका मकसद है हीमोफीलिया और अन्य खून से जुड़ी बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक करना, ताकि समय रहते इलाज मिल सके और मरीजों का जीवन बेहतर बन सके।
विश्व हीमोफीलिया दिवस 2025 की थीम क्या है - World Hempohilia Day 2025 Theme In Hindi
विश्व हीमोफीलिया दिवस इस साल यानी 2025 की थीम है “एक्सेस फॉर ऑल: वीमन एंड गर्ल्स ब्लीड टू ”, जिसका मतलब है "सभी के लिए इलाज की पहुंच: महिलाएं और लड़कियां भी खून बहाती हैं"।
इस थीम के जरिए एक बहुत अहम बात पर ध्यान दिया गया है कि महिलाओं और लड़कियों को अक्सर इस बीमारी में गंभीरता से नहीं लिया जाता, जबकि वे भी इसके लक्षण झेलती हैं। इस थीम से यही संदेश दिया जा रहा है कि इलाज, सुविधा और देखभाल में लिंगभेद नहीं होना चाहिए।
Hemophilia Symptoms In Hindi
हीमोफीलिया के लक्षण - Hemophilia Symptoms In Hindi
- मामूली चोट में भी लंबे समय तक खून बहना
- त्वचा पर नीले या बैंगनी धब्बे बन जाना
- जोड़ों में दर्द और सूजन
- अचानक अंदरूनी ब्लीडिंग होना
- किसी सर्जरी के बाद खून का न रुकना
अगर ऐसे लक्षण किसी में दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
हीमोफीलिया इलाज कैसे होता है - Hemophilia Treatment In Hindi
आज के समय में हीमोफीलिया का इलाज संभव है। अगर समय रहते इसके लक्षण पहचानकर डॉक्टर की मदद ली जाती है, तो वह कई तरह आपकी इलाज में मदद कर सकते हैं जैसे,
फैक्टर रिप्लेसमेंट थेरेपी के जरिए शरीर में कमी वाले फैक्टर को दिया जाता है।
अब जीन थेरेपी भी आ रही है, जो इस बीमारी को जड़ से खत्म करने की दिशा में उम्मीद जगाती है।
इसके अलावा रोजमर्रा की सावधानियों, पोषण और फिजिकल थेरेपी से भी काफी सुधार किया जा सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
