World Hearing Day 2023: क्यों मनाया जाता है विश्व श्रवण दिवस, जानें महत्व, इतिहास और इस साल की थीम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2023, 08:42 AM IST

World Hearing Day 2023 Theme, History, Quotes In Hindi: प्रत्येक वर्ष 3 मार्च को विश्व श्रवण दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को बहरेपन की समस्या से जागरूक करना तथा इससे ग्रस्त लोगों का उपचार करना है। बता दें साल 2007 में पहली बार विश्व श्रवण दिवस मनाया गया था।

World Hearing Day 2023 Theme, History, Quotes In Hindi: आज यानी 3 मार्च को दुनियाभर में विश्व श्रवण दिवस मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य दुनियाभर में बहरेपन व श्रवण हानि को रोकने के लिए जागरूकता फैलाना है। बता दें इस दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुख्यालय जिनेवा में कार्यक्रम आयोजित किया (World Hearing Day 2023) जाता है। इसका उद्देश्य बहरेपन की समस्या से लोगों को जागरूक करना व इससे ग्रस्त लोगों का उपचार करना है। तथा ऑडियो उपकरणों के असुरक्षित उपयोग यानी नॉइज पॉल्युशन के प्रति लोगों को सचेत करना है।

World Hearing Day 2023 Theme, History, Quotes

World Hearing Day 2023: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड हीयरिंग डे, क्या है इस साल की थीम

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो 2050 तक करीब 2 बिलियन से अधिक लोग बहरेपन की समस्या से ग्रस्त हो सकते हैं, वहीं 70 करोड़ से अधिक लोगों को इसके उपचार की आवश्यकता पड़ (World Hearing Day 2023 Theme) सकती है। साल 2021 में WHO द्वारा जारी एक दूसरी रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में करीब 360 बिलियन से अधिक लोग बहरेपन की समस्या से ग्रस्त हैं। यही कारण है कि लोगों को इससे जागरूक करने के लिए प्रत्येक वर्ष विश्व श्रवण दिवस मनाया जाता है।

End of Feed