World Food Safety Day 2023 Date: 7 जून को ही क्यों मनाया जाता है विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस, जानिए इतिहास, महत्‍व और थीम

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jun 7, 2023, 06:15 AM IST

World Food Safety Day 2023 Date, Theme, History, Importance in Hindi: लोगों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। जानिए क्या है इतिहास, महत्‍व और इस साल की थीम-

World Food Safety Day 2023 Date, Theme, History, Importance in Hindi: डब्लूएचओ की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में 10 में से हर एक व्यक्ति खराब भोजन खाने के बाद बीमार पड़ जाता है जबकि 5 साल से कम उम्र के बच्चों में हर साल 40 प्रतिशत बच्चे दूषित खाना की वजह से बीमारी से ग्रसित हो जाते हैं। दूषित भोजन मानव स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा खतरा है। WHO के अनुसार डायरिया और कैंसर सहित करीब 200 बीमारियां ऐसी हैं जो अनसेफ फूड यानि की खराब खाने की जह से लोगों को होती हैं! लोगों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। दुनियाभर में कई ऐसे लोग हैं, जो खराब भोजन का सेवन करने की वजह से गंभीर बीमारी का शिकार हो जाते हैं। इसी जागरूरता को फैलाने के मकसद से विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है।

World Food Safety Day History

यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली ने 20 दिसंबर 2018 को फूड सेफ्टी डे मनाने का फैसला किया और इसके लिए 7 जून की डेट तय की गई। दुनियाभर में इस दिन विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। सबसे पहली बार दुनियाभर में वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे 7 जून 2019 को मनाया गया था।

End of Feed