मां बनना अब और भी आसान IVF और AI से हुआ कमाल! नई तकनीक से दुनिया में पहले बच्चे का जन्म

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमारी जिंदगी को कितना आसान बना रहा है। इस बात का अंदाजा आप ऐसे लगा सकते हैं, कि IVF और AI की मदद से दुनिया में पहले बच्चे की जन्म हुआ है। जी हां इस नई टेक्नोलॉजी ने लोगों की जिंदगी को और भी आसान बना दिया है। आइए जानते हैं इस खबर के बारे में विस्तार से...

आज तेजी से बदलते समय में आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस यानी AI हमारी हर काम में मदद करने लगा है। इस नई तकनीक के जरिए लोगों की जिंदगी को आसान बनाया जा रहा है। यही वजह है कि AI का इस्तेमाल आज लगभग हर एक क्षेत्र में होने लगा है। AI ने कई न केवल सॉफ्टवेयर की दुनिया बल्कि वास्तविक जिंदगी में भी कमाल का काम किया है। हाल ही में आई खबर की मानें तो AI की एंट्री अब IVF यानी इन विट्रो फर्टिलाइजेशन में भी हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो AI की मदद से IVF तकनीक का इस्तेमाल करके दुनिया का पहला बच्चा पैदा हुआ है। जिसके बाद लोगों को अब बच्चे पैदा करने की एक नई दिशा मिल जाएगी। आइए जानते हैं क्या है ये नई तकनीक?

IVF treatment with Artificial Intelligence

IVF और AI की मदद से हुआ बच्चे का जन्म

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो AI की मदद से IVF तकनीक का इस्तेमाल करके दुनिया का पहला बच्चा पैदा हुआ है। यह सिस्टम इंट्रा साइटोप्लाज्मिक स्पर्म की पारंपरिक मैनुअल प्रक्रिया की जगह ले लेगा। जो अभी तक प्रयोग में लाई जा रही IVF की एक आम विधि है। आपको बता दें कि इस प्रक्रिया में एक स्पर्म को सीधे अंडे में इंजेक्ट करने के लिए एक्सपर्ट डॉक्टर का सहारा लिया जाता था। लेकिन नई प्रक्रिया आने से ये काम AI या रिमोट डिजिटल कंट्रोल के माध्यम से बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के पूरा किया जा सकेगा।

End of Feed