World Brain Tumor Day: क्यों और कैसे हो जाता है ब्रेन ट्यूमर? जानें कैसे कर सकते हैं इस गंभीर बीमारी से बचाव

Why And How Does Brain Tumor Occur: ब्रेन ट्यूमर क्या होता और कैसे यह मस्तिष्क में पनपता है, अक्सर लोगों द्वारा यह सवाल काफी पूछा जाता है। साथ ही, इस गंभीर बीमारी से लोग कैसे बच सकते हैं, यह भी पूछते हैं। इस लेख में जानें ब्रेन ट्यूमर से जुड़ी जरूरी जानकारी विस्तार से।

Why And How Does Brain Tumor Occur: ब्रेन ट्यूमर मस्तिष्क से जुड़ी एक गंभीर स्थिति है। इस स्थिति में हमारे मस्तिष्क के किसी हिस्से में कोशिकाओं की असामान्य वृद्धि होती है और इनकी वजह से गांठ बन जाती है, जो बाद में ट्यूमर का रूप ले लेती है। मस्तिष्क को हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक माना जाता है। शरीर के सभी अंगों मस्तिष्क के द्वारा ही काम कम करते हैं। अगर हमारा मस्तिष्क एक मिनट के लिए भी काम करना बंद कर देता है तो शरीर पूरी तरह मूर्छित हो सकता है। व्यक्ति की स्थिति मृत व्यक्ति के समान हो सकती है। ब्रेन ट्यूमर की स्थिति में भी व्यक्ति की मृत्यु होने की संभावना काफी अधिक होती है। इसलिए इस बीमारी के प्रति लोगों के बीच जागरूकता होना बहुत आवश्यक है। इसका इलाज आमतौर पर सिर्फ शुरुआती स्टेज में ही संभव हो पाता है। बहुत से लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि आखिर ब्रेन ट्यूमर क्यों और कैसे होता है? साथ ही, इस गंभीर बीमारी से कैसे बचा जा सकता है? इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Why And How Does Brain Tumor Occur

Why And How Does Brain Tumor Occur

ब्रेन ट्यूमर जो मस्तिष्क में कोशिकाओं की वृद्धि के रूप में शुरू होते हैं उन्हें प्राथमिक ब्रेन ट्यूमर कहा जाता है। वे सीधे मस्तिष्क में या आस-पास के ऊतकों में शुरू हो सकते हैं। आस-पास के ऊतकों में मस्तिष्क को ढकने वाली झिल्लियाँ शामिल हो सकती हैं, जिन्हें मेनिन्जेस कहा जाता है। ब्रेन ट्यूमर नसों, पिट्यूटरी ग्रंथि और पीनियल ग्रंथि में भी हो सकता है।

End of Feed