हेल्थ

World Blood Donor Day 2023: इन लोगों को नहीं करना चाहिए रक्तदान, जानिए वर्ल्ड ब्लड डोनर डे का महत्व, थीम और इतिहास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: प्रणव मिश्र
  • Updated Jun 13, 2023, 08:26 PM IST

World Blood Donor Day 2023: दुनिया भर में लोग जरूरतमंदों को खून मुहैया कराने के लिए प्रेरित हो रहे हैं, ताकि खून की कमी से किसी मरीज की मौत न हो। आइए जानते हैं ब्लड डोनर डे मनाने की शुरुआत कब और कैसे हुई साथ ही इसका महत्व और थीम क्या है -

Image

World Blood Donor Day 2023: कैसे हुई इस दिन को मनाने की शुरुआत ?

Photo : iStock

World Blood Donor Day 2023: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा हर साल 14 जून को वर्ल्ड ब्लड डोनर डे के रूप में मनाया जाता है। ब्लड और ब्लड उत्पादों के डोनेशन से हर साल लाखों लोगों की जान बचाने में मदद मिलती है। रक्तदान उन मरीजों के लिए वरदान है जिनकी जान किसी गंभीर बीमारी के कारण खतरे में है। सही समय पर ब्लड मिलने से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। इसके अलावा, पुरानी बीमारियों, कॉम्प्लिकेटेड सर्जरी में ब्लड का उपयोग आवश्यक है। प्रसव के दौरान और बाद में गंभीर ब्लीडिंग से मृत्यु और विकलांगता को कम करने के लिए सुरक्षित और पर्याप्त ब्लड उपलब्धता भी आवश्यक है

विश्व रक्तदान दिवस का महत्व - World Blood Donor Day Significance

वर्ल्ड ब्लड डोनर डे का उद्देश्य सुरक्षित ब्लड और ब्लड प्रोडक्ट की आवश्यकता के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाना है। यह दिन स्वैच्छिक ब्लड डोनर को अपना कीमती ब्लड दान करने के लिए धन्यवाद देने का अवसर है।

वर्ल्ड ब्लड डोनर डे की थीम क्या है? - World Blood Donor Day Theme

हर साल ब्लड डोनर डे की एक खास थीम होती है। इस वर्ष वर्ल्ड ब्लड डोनर डे 2023 की थीम है 'रक्त दो, प्लाज्मा दो, जीवन बांटो, बार-बार बांटो' (Give blood, give plasma, share life, share often)

वर्ल्ड ब्लड डोनर डे का इतिहास - World Blood Donor Day 2023 History

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2005 से इस दिन को मनाना शुरू किया था। यह कार्यक्रम पहली बार 2005 में विश्व स्वास्थ्य संगठन, इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट सोसाइटीज की संयुक्त पहल के रूप में आयोजित किया गया था। तब से हर साल 14 जून को वर्ल्ड ब्लड डोनर डे मनाया जाता है। यह दिन कार्ल लैंडस्टीनर के जन्मदिन पर मनाया जाता है।

दुनिया को ब्लड ग्रुप सिस्टम से परिचित कराने वाले वैज्ञानिक कार्ल लैंडस्टीनर हैं। 1930 में ब्लड ग्रुप की खोज के लिए कार्ल लैंडस्टीनर को नोबेल पुरस्कार भी मिला था। लैंडस्टीनर ने सबसे पहले मानव को A,B, AB और O में वर्गीकृत किया था। उनके काम ने ब्लड डोनेशन में क्रांति ला दी और एक ही ब्लड टाइप के लोगों के बीच ब्लड डोनेशन की प्रथा की शुरुआत की।

रक्तदान कौन कर सकता है ? Who Can Donate Blood ?

ब्लड या प्लाज्मा या प्लेटलेट्स दान करने से पहले आपका स्वास्थ्य अच्छा होना चाहिए। शारीरिक रूप से कमजोर नहीं होना चाहिए। जिनके शरीर में खून की कमी न हो उन्हें इसे करना चाहिए। रक्तदान करने के लिए आपकी उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए और आपका वजन कम से कम 50 किलो होना चाहिए। साथ ही आपको कोई गंभीर बीमारी या ब्लड विकार नहीं होना चाहिए।

कौन रक्तदान नहीं कर सकता ? - Who Can't Donate Blood?

अगर आप कोई दवा जैसे एंटीबायोटिक लेते हैं। यदि आपने हाल ही में अपने शरीर पर टैटू बनवाया है या यदि किसी भी प्रकार का टीकाकरण जैसे खसरा, चिकन पॉक्स, दाद आदि। शारीरिक रूप से कमजोर व्यक्ति रक्तदान नहीं कर सकता। साथ ही गंभीर बीमारी से पीड़ित लोग और मधुमेह के रोगियों को भी परहेज करना चाहिए। यदि आप स्तनपान करा रही हैं तो रक्तदान न करें। साथ ही 18 साल से कम और 65 साल से ऊपर के लोगों को रक्तदान नहीं करना चाहिए। धूम्रपान, शराब के अधिक सेवन से बचें।

रक्तदान करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें - Keep these things in mind before donating blood

रक्तदान करने से एक रात पहले पर्याप्त नींद लें और स्वस्थ आहार लेने के बाद ही रक्तदान करें। साथ ही फैटी भोजन, जंक फूड, आइसक्रीम, फ्राइज, बर्गर आदि खाने के बाद रक्तदान के लिए न जाएं। रक्तदान करने से पहले खूब पानी पिएं और जाएं। यदि अगर आप कोई दवा ले रहे हैं तो रक्तदान करने से पहले इसकी जानकारी जरूर दें। यदि आपको प्लेटलेट्स दान करने की आवश्यकता है और आप एस्पिरिन ले रहे हैं, तो दान करने से दो दिन पहले इस दवा को लेना बंद कर दें। ब्लड कैंप पर एक टी-शर्ट या ढीले कपड़े पहनें ताकि शर्ट की आस्तीन को आसानी से लपेटा जा सके।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article