World Bicycle Day 2023, Cycle Chalane Ke Fayde in Hindi: संयुक्त राष्ट्र की महासभा (UN General Assembly) ने अप्रैल 2018 में प्रतिवर्ष 3 जून को वर्ल्ड बाइसाइकिल डे मनाने की घोषणा की थी। यह डे सोसाइटी में साइक्लिंग के कल्चर को प्रमोट करता है। इस दिन कई साइक्लिस्ट सड़कों पर साइकिल चलाते हुए नजर आते हैं। साइकिल को पुराने जमाने से ही यातायात का एक बेहद सस्ता और सुविधाजनक साधन माना जाता रहा है। इसका उपयोग ना सिर्फ सेहत के लिए अच्छा माना जाता है बल्कि यह पर्यावरण की दृष्टि से भी बढ़िया माना जाता है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के मुताबिक बढ़िया सेहत पाने के लिए वॉकिंग और साइक्लिंग एक सबसे बढ़िया जरिया है। इससे दिल की बीमारी, कुछ प्रकार के कैंसर, डायबिटीज तक के खतरे कम होते हैं। अगर आप सुबह 30 मिनट साइकिल चलाते हैं तो इसके कई लाभ होते हैं।
World Bicycle Day 2023, Cycle Chalane Ke Fayde
Cycle Chalane Ke Fayde in Hindi
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि रोजाना साइकिल चलाने वाले लोग ज्यादा स्वस्थ होते हैं। ऐसे लोगों में क्रोनिक बीमारियों का जोखिम भी कम होता है। डॉक्टर्स मानते हैं कि रोजाना सुबह 30 मिनट साइकिल चलाने से कई गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है। साइकिल चलाने के दौरान शरीर की कई बड़ी मांसपेशियों का अभ्यास हो जाता है, रक्त का संचार बेहतर होता है और हृदय-फेफड़े मजबूत होते हैं।
साइकिल चलाने से वजन रहता है नियंत्रित
साइकिल चलाना उन लोगों के लिए बेहद लाभदायक है जो वजन कम करना चाहते हैं। रोज साइकिल चलाकर शरीर में वसा के स्तर को कम किया जा सकता है। इससे बेली फैट और मोटापे जैसी समस्याएं कम होती हैं। नियमित साइकिल चलाना स्ट्रेंथ ट्रेनिंग का अभ्यास है। साइकिल चलाने से आसानी से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है जिससे वजन कंट्रोल में रहता है।
ये खतरे होते हैं कम
मेडिसिन एंड साइंस इन स्पोर्ट्स एंड एक्सरसाइज में प्रकाशित एक अध्ययन बताता है कि 30-45 मिनट मध्यम गति से साइकिल चलाने वालों में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने का खतरा कम पाया गया। साइकिलिंग करने वालों में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम कम होता है। साइकिलिंग, एरोबिक व्यायाम का हिस्सा है ऐसे में यह फील गुड हार्मोन्स के स्राव को बढ़ाकर तनाव को कम करता है। साइकिल चलाने से हृदय के साथ-साथ डायबिटीज की समस्या में मदद मिलती है।
