Kokum Benefits: कोकम का वैज्ञानिक नाम गार्सिनिया इंडिका (garcinia indica) है। ये फल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह ज्यादातर गोवा और गुजरात में पाया जाता है। कोकम का लोग कई तरह से सेवन करते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर कोकम सेहत का खजाना माना जाता है। कोकम का इस्तेमाल खाना बनाने में, मसाले के तौर पर, दवाई के रूप में और तेल के रूप में किया जाता है। दिखने में यह फल सेब की तरह होता है लेकिन सेहत को कई फायदे पहुंचाता है। ऐसे में आज हम आपको कोकम खाने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।
कोकम खाने से क्या फायदे मिलते हैं? - Benefits of eating kokum in hindi
इम्यूनिटी होती है स्ट्रॉन्गएंटी बैक्टीरियल, और एंटी इंफ्लेमेट्री गुणों से भरपूर कोकम इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इसके सेवन से वायरल इंफेक्शन का खतरा कम रहता है। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
डायरिया
कोकम में एंटी-डायरिया गुण पाया जाता है, जो डायरिया की समस्या को ठीक करने में मददगार साबित होता है। डायरिया के मरीजों को इस सेवन जरूर कराएं।
वजन घटाने में मददगार
कोकम मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है जिससे वजन घटाने में मदद मिलता है। कोकम में कैलोरी काफी कम मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में अगर आप अपने बढ़े हुए वजन को घटाना चाहते हैं तो कोकम का सेवन करें।
डायबिटीज
डायबिटीज के मरीजों के लिए कोकम बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
हेल्दी हार्ट
कोकम के सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम रहता है। कोकम में बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन, पोटैशियम, मैंगनीज और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हार्ट बीट को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से हार्ट अटैक का खतरा भी कम रहता है।
