हेल्थ

Autoimmune Arthritis Day: गठिया के दर्द से बचना है तो डाइट में शामिल करें ये फूड्स, न करें इन चीजों का सेवन

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated May 20, 2023, 07:04 AM IST

World Autoimmune Arthritis Day 2023: गठिया एक ऐसी गंभीर बीमारी है जिसमें मरीज को सूजन, दर्द आदि का सामना करना पड़ सकता है। इसका दर्द काफी असहनीय होता है। अगर आप इस असहनीय दर्द को झेलना नहीं चाहते हैं तो अपनी डाइट में आज ही बदलाव कर लें।

Image

World Autoimmune Arthritis Day 2023

World Autoimmune Arthritis Day 2023: हर साल 20 मई की तारीख को वैश्विक गठिया दिवस (world autoimmune arthritis day) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इंटरनेशल फाउंडेशन फॉर ऑटोइम्यून एंड एंटीइंफ्लेमेटरी ऑर्थराइटिस (IFAA) द्वारा साल 2012 में शुरु किए गए इस दिन का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर गठिया के प्रति जागरुकता फैलाना है। बता दें कि गठिया एक ऐसी गंभीर बीमारी है जिसमें मरीज को सूजन, दर्द आदि का सामना करना पड़ सकता है। इसका दर्द काफी असहनीय होता है। अगर आप इस असहनीय दर्द को झेलना नहीं चाहते हैं तो अपनी डाइट में आज ही बदलाव कर लें।

What to eat in Arthritis, Diet in Arthritis

  1. पालक समेत हरी पत्तेदार सब्जियां आपके लिए फायदेमंद होंगी। इनका सेवन बढ़ा दें।
  2. खाना बनाते समय उसमें प्याज और लहसुन की मात्रा बढ़ा दें। ये आपको फायदा देगा।
  3. गठिया मरीजों के लिए अदरक भी बहुत ही फायदेमंद है। ठंड में अदरक का सेवन बढ़ा दें।
  4. विटामिन सी से भरे फलों का सेवन आपको फायदा पहुंचाएगा।
  5. दिन में कई बार नींबू पानी का सेवन भी आपको लाभ पहुंचाएगा।
  6. पपीता और संतरा आपको खूब खाना चाहिए।
  7. अखरोट, बादाम, मूंगफली और पिस्ता का सेवन आपके लिए स्वास्थ्यप्रद होगा।
  8. बिना क्रीम वाला दूध, दही भी आपके लिए फायदेमंद होगा।
  9. चाय पीने के शौकीन हैं तो ग्रीन टी और काली चाय का सेवन करें।
Gathiya mein kya nahi khana chahiye
  1. आलू, बैंगन और टमाटर का सेवन बंद कर दें. ये आपको दिक्कत दे सकता है।
  2. आवश्यकता से अधिक शक्कर और नमक का सेवन न करें. ये दोनों ही आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है।
  3. रेड मीट खाने से बचें।
  4. अगर आपको शराब की बुरी लत है तो इसे जितने जल्दी हो छोड़ दें।

गठिया रोग एक ऐसा रोग है, जो एक बार हो जाए तो आसानी से ठीक नहीं होता है। दवा और डाइट में बदलाव कर इसके दर्द को कम जरूर किया जा सकता है। गठिया होने का दर्द वही समझ सकते हैं, जो इस रोग से परेशान हैं। गठिया एक ऐसी बीमारी हो गई है, जो किसी भी उम्र में हो सकती है। कई मामलों में तो बच्चों को भी इससे परेशान देखा गया है। इसलिए अपने डाइट का बखूबी ध्यान रखें।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article