क्या प्रेगनेंसी के शुरुआती महीनों में इंफेक्शन से बढ़ सकता है बच्चे में ऑटिज्म का खतरा? जानें क्या है एक्सपर्ट की राय

World Autism Awareness Day: प्रेगनेंसी के दौरान जरा सी लापरवाही भी बच्चे की सेहत के लिए भारी मुसीबत खड़ी कर सकती है। इसमें ही शामिल ऑटिज्म एक गंभीर मनोवैज्ञानिक समस्या है। जो प्रेगनेंसी के शुरुआती महीनों में मां को हुए इंफेक्शन के कारण हो सकता है। आइए विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस पर जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

World Autism Awareness Day: गर्भावस्था का शुरुआती दौर यानी पहला और दूसरा ट्राइमेस्टर, शिशु के मस्तिष्क विकास के लिए बेहद संवेदनशील समय होता है। इस दौरान अगर मां को किसी तरह का संक्रमण (इंफेक्शन) हो जाए, तो उसका असर न सिर्फ मां के स्वास्थ्य पर पड़ता है, बल्कि यह भ्रूण के विकास को भी प्रभावित कर सकता है। हाल ही के कुछ वर्षों में कई हेल्थ शोधों ने यह साथ संकेत दिए हैं कि शुरुआती गर्भावस्था में होने वाले कुछ संक्रमण बच्चों में ऑटिज्म के जोखिम को बढ़ा सकते हैं।

World Autism Awareness Day

विश्व ऑटिज्म जागरुकता दिवस

हर साल विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस 2 अप्रैल का दिन हमें यह समझने का अवसर देता है कि ऑटिज्म सिर्फ जन्म के बाद की स्थिति नहीं, बल्कि इसकी जड़ें गर्भावस्था के दौरान भी जुड़ी हो सकती हैं। बच्चों से जुड़ी इस गंभीर समस्या को लेकर हमने बात की यशोदा हॉस्पिटल्स की बाल रोग विशेषज्ञ और न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. एन. वर्षा मोनिका रेड्डी से।

End of Feed