हेल्थ

खाली पेट वर्कआउट करना सही है या नहीं? अनंत अंबानी के ट्रेनर ने दिया बड़ा जवाब, कभी 108KG घटाने में की थी मदद

Should You Workout Empty Stomach In The Morning: क्या खाली पेट वर्कआउट करना सेहत के लिए सही है या नुकसानदायक? अनंत अंबानी की 108 किलो वजन घटाने में जिस फिटनेस ट्रेनर ने उनकी मदद की थी, उन्होंने हाल ही में इस पर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने इसके फायदे-नुकसान और सही तरीके से फॉलो करने के लेकर जरूरी जानकारी शेयर की है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं....

Image

Should You Workout Empty Stomach In The Morning (फोटो/ IG-Anant Ambani)

Should You Workout Empty Stomach In The Morning: आजकल फिटनेस को लेकर हर किसी के मन में ढेरों सवाल होते हैं। खासकर, एक बड़ा सवाल ये है कि क्या खाली पेट वर्कआउट करना सही है या नहीं? कई लोग मानते हैं कि इससे तेजी से फैट बर्न होता है, जबकि कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये तरीका शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है। अनंत अंबानी, जिन्होंने 108 किलो तक वजन घटाया, उनके फिटनेस ट्रेनर 'ट्रेनर विनोद छन्ना' ने इस मिथक पर खुलकर बात की और सही रास्ता बताया। आइए जानते हैं ट्रेनर की राय और जरूरी बातें।

ट्रेनर ने दिया हैरान करने वाला जवाब

अनंत अंबानी के ट्रेनर ने साफ कहा कि खाली पेट वर्कआउट करना सभी के लिए जरूरी नहीं है। हर इंसान की बॉडी और उसका मेटाबॉलिज्म अलग होता है। कुछ लोगों को इससे एनर्जी मिलती है, तो कुछ को कमजोरी महसूस होती है। इसलिए ब्लाइंडली किसी और का रूटीन कॉपी करना सही नहीं है।

खाली पेट वर्कआउट से फैट बर्न पर असर

कई रिसर्च बताती हैं कि खाली पेट वर्कआउट करने से शरीर स्टोर्ड फैट का इस्तेमाल एनर्जी के लिए करता है। इससे फैट बर्न बढ़ सकता है। लेकिन ट्रेनर का कहना है कि अगर आप लंबे समय तक लगातार ऐसा करते हैं, तो मांसपेशियां (Muscles) भी ब्रेकडाउन हो सकती हैं, जिससे शरीर कमजोर हो सकता है।

कब करना चाहिए खाली पेट वर्कआउट?

ट्रेनर के मुताबिक, खाली पेट वर्कआउट तभी सही है जब आप हल्की-फुल्की एक्सरसाइज जैसे वॉकिंग, योगा या स्ट्रेचिंग कर रहे हों। लेकिन अगर आप हेवी वेट ट्रेनिंग या हाई इंटेंसिटी वर्कआउट करते हैं, तो खाली पेट करना शरीर को ज्यादा थका सकता है। ऐसे में हल्का नाश्ता करना बेहतर होता है।

किन लोगों को नहीं करना चाहिए खाली पेट वर्कआउट

डायबिटीज के मरीज, लो बीपी वाले लोग या जिन्हें बार-बार चक्कर आते हैं, उन्हें खाली पेट वर्कआउट करने से बचना चाहिए। ट्रेनर का कहना है कि इन लोगों के लिए पहले हल्का और हेल्दी नाश्ता जरूरी है, वरना ब्लड शुगर लेवल गिर सकता है और सेहत बिगड़ सकती है।

सही तरीका है अपनी बॉडी की सुनना

फिटनेस ट्रेनर की सबसे अहम सलाह यही है कि अपनी बॉडी की सुनें। अगर आपको खाली पेट वर्कआउट करने से हल्का-फुल्का एनर्जी और अच्छा रिजल्ट मिल रहा है तो ठीक है। लेकिन अगर कमजोरी, चक्कर या थकान महसूस हो तो तुरंत बंद कर दें और नाश्ता करके एक्सरसाइज करें।

एक्सपर्ट की राय में खाली पेट वर्कआउट हर किसी के लिए जरूरी या सही नहीं है। सही तरीका वही है जो आपकी बॉडी और सेहत के लिए सूट करे। अनंत अंबानी के ट्रेनर की तरह, हर एक्सपर्ट यही कहते हैं कि पर्सनलाइज्ड अप्रोच ही वजन घटाने और फिटनेस के लिए सबसे बेहतर है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीत author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article