ठंड ने अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया है इस समय पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है। दिल्ली-एनसीआर में भी ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। वहीं इस समय पड़ने वाली बारिश ने मौसम को और भी कंपाने वाला बना दिया है। बीते 2 दिन से हो रही बेमौसम बरसात लोगों को परेशानी में डाल दिया है। इस बारिश के कारण अचानक से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सर्दियों की यह बेमौसम बरसात कहीं आपको बीमार न बना दे। यही कारण है कि इस समय की बरसात में आपको सेहत का ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स जो आपको इस मौसम के बदलाव में सुरक्षित रख सकते हैं।
साफ-सफाई का ध्यान
सर्दी के दिनों में होने वाली बारिश में कई तरह के बैक्टीरिया और वायरस के अलावा मच्छर भी एक्टिव हो जाते हैं। जो हमें बीमार बनाने का काम करते हैं। इसलिए इस समस्या से बचाव के लिए आपको अपने आसपास साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए।
इम्यूनिटी हो बूस्ट
सीजनल रोगों से बचाव के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट रखें। हमारा इम्यून सिस्टम मौसमी रोगों से बचाव के लिए सबसे जरूरी होता है। इसके लिए आप विटामिन-सी से भरपूर फूड्स ले और जितना हो सके धूप में बैठें। इसके अलावा आप कुछ काढ़े बनाकर भी पी सकते हैं।
बारिश में भीगने से बचें
बारिश में भीगना भला किसे पसंद नहीं होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सर्दी के मौसम में बारिश में भीगना आपकी सेहत का दुश्मन साबित हो सकता है। जी हां इसलिए ऐसे में उस समय बाहर निकलने से बचें, जब बारिश होने की संभावना हो।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
